November 14, 2026

डीजे बजाने वाले पर कानूनी कार्रवाई होगी: थानाध्यक्ष

Read Time:1 Minute, 7 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मंगलवार को मनिहारी थाना परिसर में राम नवमी ,चैती दुर्गा पूजा के आयेजन एवं जुलूस वगेरह में डीजे के प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के लिए डीजे साउंड बजाने वाले लोगों के साथ थाना अध्यक्ष पंकज आनन्द के अध्यक्षता में एक बैठक किया गया ।जिसमे डीजे बजाने वालो से पूजा के आयेजन एवं जुलूस वगैरह में डी जे पर पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के लिए चुनाव आयोग एवं वरीय पदाधिकारी के निर्देश का पालन करने का हवाला देते हुए निर्देश दिया। कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के कारण भी उक्त निर्देश का पालन करना आवश्यक है। इस मौके पर सहायक थाना अध्यक्ष राजकुमार सहीत दर्जनों डीजे के मालिक मौजूद रहे।

Previous post निष्पक्ष चुनाव को लेकर लगातार वाहन चेकिंग
Next post रामलला का निकाला गया भव्य शोभा यात्रा , विशाल गदा के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर का भ्रमण किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial