November 14, 2026

भ्रामक बयानबाजी के विरोध में प्रदर्शन करने को बाध्य होगी: बबन झा

Read Time:1 Minute, 28 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

जदयू ज्वाइन करने के साथ ही कटिहार आते ही पूर्व राज्यसभा सदस्य ने भाजपा के विरोध में जो बयान दे रहे हैं। उसे वापस ले नहीं तो उनके विरोध में भाजपा कार्यकर्ता इस गलत भ्रामक बयानबाजी के विरोध में प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। पूर्व सांसद के द्वारा दिया गया बयान “भाजपा दंगाई पार्टी है।दंगा करवाती है”। बेहत शर्मनाक एवं समाज को दिग्भ्रमित करने बाला है। जहाँ एक तरफ आप एनडीए में आ रहे हैं और दूसरी तरफ भाजपा के विरोधात्मक बयान दे रहे हैं। यह दोहरी राजनीति नहीं अफसोस जनक है।ऐसी ओछी राजनीति नहीं चलने वाली है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में चौमुखी विकास हो रहा है और पूरे देश में लोग सोहरपूर्ण वातावरण में रह रहे हैं। फिर भी इस तरह का बयान देना औछि राजनीति है। भाजपा नेता बबन झा ने बताया कि आप एनडीए में योगी मॉडल को रोकने के लिए आए हैं या लालू मॉडर्न को लागू करने के लिए इस पर आप विचार करें।

Previous post जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला रही है:आशा सुमन
Next post भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन 18 मई को एनजेपी से करेगी प्रस्थान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial