जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला रही है:आशा सुमन
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार एनडीए प्रधान कार्यालय गामी टोला कटिहार में महिला जदयू जिलाध्यक्ष आशा सुमन की अध्यक्षता में सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला कमेटी की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला जदयू प्रदेश अध्यक्ष भारती मेहता रहीं।बिशिष्ट अतिथि के रुप में प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा पूर्वे,सचिव मीना शर्मा रही। बैठक को संबोधित करते हुए जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भारती मेहता ने कहा कि आगामी सरकार एनडीए की होगी। इसलिए मोदी सरकार के हाथ को मजबूत करने के लिए कटिहार में एनडीए उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी को भारी मतों से विजय बनाएं। इस अवसर पर जदयू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष आशा सुमन ने कहा कि कटिहार जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में अलग-अलग जत्था डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला रही है। महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी एवं कर्मचारी पंचायत बार बैठक, संवाद एवं जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसमें एनडीए उम्मीदवार लाल चंद्र गोस्वामी के पक्ष में प्रचार प्रसार कर रही है। जदयू महिला जिला अध्यक्ष आशा सुमन, उपाध्यक्ष खुशबू देवी, महासचिव मीरा देवी, सचिव राखी देवी,कदवा प्रखंड अध्यक्ष माला देवी, डंडखोरा के अध्यक्ष रेनू चौहान, बारसोई के कल्याणी देवी, अहमदाबाद प्रतिमा देवी, हसनगंज सरिता देवी, बलरामपुर आशा देवी, आजमनगर रुबाब जमी, चमेली नीतू कुमारी, बरारी प्रियंका कुमारी, मनसाही रीना देवी, मनिहारी मनीषा कुमारी, प्राणपुर रश्मिता कुमारी,कटिहार जुली कुमारी, कुर्सेला डैजी कुमारी ने भाग लिया।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
