September 27, 2026

बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल ने एनडीए प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी के समर्थन में चलाया जनसंपर्क अभियान।

Read Time:2 Minute, 24 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के पोखरिया, महमदिया, दहियारगंज सहित विभिन्न गांवों में बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल पहुंच एनडीए प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया। मौके पर पोखरिया गांव में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल के आवास व महमदिया गांव जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन विश्वास के आवास में बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल पहुंच पुरे गांव में एनडीए प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मिले व एनडीए प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी को भारी बहुमत से जीत दिलाने की बात कही। उन्होंने बिहार सरकार व केंद्र सरकार के विकास कार्यों को आमजनों को बताते हुए एनडीए प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी के पक्ष मत की अपील किये। कहा बिहार व देश को विकसित बनाने के लिए एनडीए के हाथों को मजबूत करें। साथ ही एनडीए प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी यानी तीर छाप पर मत डालकर भारी बहुमत से विजयी बनावें। मौके पर जनसंपर्क अभियान दौरान ग्रामीण महिलाओं से खासकर अपील की गई कि वह एनडीए प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी के पक्ष में अपना मत करें. बताया सरकार लगातार महिलाओं को रोजगार व समृद्ध बना रही है। आज महिलाएं बहुत आगे निकल चुकी है। साथ ही परिवहन मंत्री शीला मंडल ने प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, कदवा से आशा सुमन सहित भाजपा व जदयू के बूथ स्तरीय समर्पित कार्यकर्तागण आदि मौजूद रहे।

Previous post 108 कन्याओं के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई
Next post मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डंडखोरा सदानंद उच्च विद्यालय डुमरिया के मैदान में चुनावी सभा को किया संबोधित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial