September 26, 2026

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डंडखोरा सदानंद उच्च विद्यालय डुमरिया के मैदान में चुनावी सभा को किया संबोधित

Read Time:4 Minute, 10 Second

30 हजार महिलाओं को पुलिस में नौकरी देने का काम किया है:मुख्यमंत्री

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत सदानंद उच्च विद्यालय डुमरिया के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पूर्व की बिहार राज्य की विधि व्यवस्था से लेकर मूलभूत समस्या की स्थिति क्या थी और आज बिहार में विधि व्यवस्था से लेकर मूलभूत व्यवस्था क्या है। काफी परिवर्तन करने का कार्य किया। पहले बिहार के लोग शाम होते ही डर से घर से बाहर निकालना उचित नहीं समझते थे। लेकिन आज देर रात तक लोग निडर होकर घूम रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले 15 वर्षों तक पति-पत्नी ने बिहार में कोई काम नहीं किया और पूरे बिहार का माहौल को खराब कर रखा था। हमने नवंबर 2005 में मुख्यमंत्री बने और बिहार की दशा और दिशा को बदलने का काम किया। बिहार में आधारभूत संरचना तैयार कर काफी विकास किया है।शिक्षा,अस्पताल, सड़क, बिजली,नल जल योजना सहित कई योजनाओं से आम लोगों को लाभारित करने का काम किया है। 8000 कब्रिस्तान का घेराबंदी कराया गया है। पुराने मंदिर का चार दिवारी का निर्माण कराया गया है। फुल- पुलिया का निर्माण गांव गांव तक किया गया है। महिलाओं के को पंचायती चुनाव में 50% आरक्षण देने का काम किया है। यहां तक की नगर निकाय चुनाव में भी 50% महिलाओं को आरक्षण दिया है। सरकारी नौकरी में महिलाओं को 35% आरक्षण देने का काम किया है।बिहार में 10 लाख से अधिक युवकों को सरकारी नौकरी देने का काम किया है। और स्वरोजगार से भी काफी युवाओं को जोड़ने का काम किया है। महिलाओं के लिए कई योजना बनाए और धरातल पर लागू किया गया है। बिहार में 35% आरक्षण के तहत बिहार पुलिस में महिलाओं 30 हजार महिलाओं को पुलिस में नौकरी देने का काम किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कटिहार लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी के तीर छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएंगे और केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाये। जदयू महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आशा सुमन, कदवा प्रखंड के जदयू अध्यक्ष ओमप्रकाश भगत, पूर्व अध्यक्ष विजय दास, युवा अध्यक्ष सुनील मंडल, जदयू नेता चंदन भगत ने ने मुख्यमंत्री को बुके एवं माला पहनकर स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यसभा के सदस्य संजय झा,एनडीए उम्मीदवार दुलाल चन्द्र गोस्वामी, पूर्व राज्यसभा के सदस्य डा0अहमद अशफ़ाक करीम, पूर्व मंत्री हिमराज सिंह, कदवा के पूर्व प्रत्याशी सूरज प्रकाश राय, जदयू के जिला अध्यक्ष शमीम इकबाल, जदयू नेता निरंजन पोद्दार, पुरुषोत्तम वर्मा सहित एनडीए गठबंधन के नेता अध्याय ने सभा को संबोधित किया।

Previous post बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल ने एनडीए प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी के समर्थन में चलाया जनसंपर्क अभियान।
Next post शकरपुर गांव में आग से 10 परिवार के दो दर्जन घर जलकर राख ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial