September 28, 2026

प्रतिपक्ष के नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सन ऑफ़ मल्लाह मुकेश साहनी, राजद प्रवक्ता मनोज झा ने कोढा़ में चुनावी सभा का किया संबोधित

Read Time:9 Minute, 4 Second

प्रवीण कुमार, कटिहार

प्रतिपक्ष के नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सन ऑफ़ मल्लाह मुकेश साहनी,राजद प्रवक्ता मनोज झा ने संयुक्त रूप से कोढा़ प्रखंड के बैजनाथपुर सिमरिया में चुनावी सभा का संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता कटिहार राजद के जिला अध्यक्ष इशरत प्रवीण ने किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रतिपक्ष के नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी भाजपा के सामने झुक नहीं सकता है। जबकि भाजपा के कई दिग्गज नेता उन्हें कई बार झुकने का प्रयास किया। लालू जी अपने विचारधारा से कभी नहीं झुके ना कभी डरे ।मैं भी उनका बेटा हूं। मैं भी अपने विचारधारा पर डटे रहते है। मैं भी कभी नहीं झुका नहीं। कभी झुकूंगा भी नहीं।जबकि मुझे भी कई बार सीबीआई,ईडी का डर दिखाने का प्रयास किया गया। तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी ने भाजपा को ललकारने का काम करते हैं। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी ने कहा कि देश में इंडिया महागठबंधन मजबूत गठबंधन है। इंडिया गठबंधन ने गरीब दलित, शोषित, पीड़ित को के लिए न्याय दिलाने का काम करती है।इन्होंने कहा कि मोदी जी बार-बार कहते हैं कि अच्छे दिन आएंगे?लेकिन अभी तक अच्छे दिन नहीं आए। मोदी जी यह भी कहते हैं कि किसानों की आय दुगुनी कर देंगे, लेकिन आज तक नहीं किया गया। मोदी जी झूठ बोलने के डिस्ट्रीब्यूटर, होलसेलर है। मोदी जी बहुत बड़े कलाकार हैं।उनके सामने शाहरुख खान,सलमान खान,अमिताभ बच्चन भी कमजोर पड़ रहे हैं। काम की बात नहीं करते केवल 400 पर का नारा देते हैं। जो पूरी तरह फ्लॉप हो चुका है। अब 400 पर नहीं बल्कि 400 हार होगा। तेजस्वी ने कहा कि जब तक पिछड़ा समाज एकजुट होकर महागठबंधन इंडिया महागठबंधन के पक्ष में मत नहीं करेंगे, तब तक भाजपा की हार नहीं हो सकता है। इन्होंने कहा कि सीमांचल के कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज लोकसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन की जीत होगी। इन्होंने पूर्णिया लोकसभा के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बीमा भारती, कटिहार के प्रत्याशी तारीक अनवर को भारी मतों से विजय बनाने के लिए आह्वान किया। तेजस्वी ने कहा कि यह इलाका गरीब का इलाका माना जाता है। जब तक सीमांचल का विकास नहीं होगा, तब तक राज्य का विकास नहीं होगा। तेजस्वी ने कहा कि अगर देश में इंडिया महागठबंधन की सरकार बनी तो कमीशन बनाकर सीमांचल क्षेत्र में काम करेंगे। रोड में बनाकर हर तरह का काम करेंगे।2022 में मैं उपमुख्यमंत्री बना मात्र 17 महीने में 5 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने का कार्य किया। विकास मित्र, टोला सेवक, ताल्मी मरकज आदि संविदा कर्मी का मानदेय को भी बढ़ने का काम किया। तेजस्वी ने कहा कि हमारे चाचा पलट गए। बीजेपी वालों ने उन्हें हाईजैक कर लिया है। इन्होंने कहा कि शेरशाह आबादी समाज के लोगों को इंडिया का गठबंधन सम्मान देने का काम करेंगे। देश भर में एक करोड़ सरकारी नौकरी देंगे। महिलाओं को एक लाख प्रति वर्ष दिया जाएगा। गैस आम लोगों के लिए 500 रुपये सिलेंडर कर दिया जाएगा। 200 यूनिट आम लोगों के लिए बिजली फ्री कर दिया जाएगा। बिहार को स्पेशल पैकेज 160 करोड़ रूपया देने का काम किया जाएगा। जिसमें प्रति जिला को 400 करोड़ रुपया मिलेगा। जिससे सर्वांगीण विकास होगा। देश की आजादी में हर वर्ग का योगदान रहा है। तेजस्वी ने कहा कि देश में एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन का लड़ाई चल रहा है। आप लोग इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करें और देश में सरकार बनाएं। सभा को संबोधित करते हुए सन आँफ मल्लाह मुकेश सहनी ने कहा कि देश को इंडिया महागठबंधन की जरुरत बन गया है। इसलिए बिहार में 40 सीट पर इंडिया महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए हम सबों को एकजुट होकर भाजपा एनडीए के विरोध में मतदान करना होगा। एकजुट होकर जब तक हम लोग मतदान नहीं करेंगे। तब तक एनडीए की हर नहीं होगी। अब आवश्यकता है, हम लोग अपनी ताकत एवं एकता का प्रदर्शन करने का सही समय है। आगामी 26 अप्रैल को मतदान इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे।राजद प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री का बयान संयमित होना चाहिए, जो नहीं है। मोदी जी सभी के लिए प्रधानमंत्री हैं। इसलिए उन्हें अपनी छवि का ध्यान रखना चाहिए। जो दो-चार लोग कहते हैं उसी को अमल करते हैं। रजत प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि रजत प्रत्याशी बीमा भारती के लालटेन छाप पर भारी मतों से मतदान कर उन्हें विजई बनावे और महागठबंधन इंडिया मैन वंदन के नेताओं के हाथ को मजबूत करें। इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बीमा भारती ने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए इंडिया गठबंधन के राजद के चुनाव चिन्ह लालटेन छाप पर मतदान कर भारी मतों से विजई बनाने के लिए अपील की है। ताकि पूर्णिया सहित सीमांचल क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर सकूं। राजद पंचायती राज प्रकाश के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि पूरे देश में इंडिया महागठबंधन की लहर चल रही है। देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। इसलिए कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर भारी मतों से विजई बनाएं। राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव ने पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बीमा भारती के कुशल कार्यक्रम की विस्तार पूर्वक चर्चा किया।विजय यादव ने कहा कि बीमा भारती एक सशक्त समाजसेवी महिला हैं। जिन्हें लोकसभा में प्रतिनिधित्व सफल रूप से कर सकेंगे और पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेगी। सभा को संबोधित करते हुए राजा जिला अध्यक्ष इशरत परवीन ने कहा कि कटिहार पूर्णिया जिले में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है। सभा को संबोकरते हुये राजद के वरिष्ठ नेता तारकेश्वर ठाकुर ने कहा कि पूर्णिया जिले लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी बीमा भारती अन्य प्रत्याशियों से काफी आगे चल रही है। उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। सभा को माले विधायक महबूब आलम, पूर्व मंत्री डा0 राम प्रकाश महतो, राजद नेता बबलू खान, पूर्व विधायक सुनीता देवी, कांग्रेस नेता पूर्व विधायक पूनम पासवान, प्रेम राय ने संबोधित किया।

Previous post जो मां बहनों को गाली देते हैं वे महिलाओं का सम्मान नही कर सकते: चिराग
Next post चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उमेश कुशवाहा ने कोढा़ में एक मंच से चुनावी सभा को किया संबोधित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial