September 28, 2026

जो मां बहनों को गाली देते हैं वे महिलाओं का सम्मान नही कर सकते: चिराग

Read Time:3 Minute, 22 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के रेलवे कॉलोनी मैदान में कटिहार लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी की जीत सुनिश्चित करने पहुंचे लोजपा आर के सुप्रीमो चिराग पासवान और पूर्व मुख्यमंत्री जीतम राम मांझी। हेलीकॉप्टर के उतरते मोदी मोदी के नारों से मैदान गूंजायमान हो गया। साथ में आए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर अहमद अशफाक करीम ने मनिहारी प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बास्की यादव व उनके दर्जनों समर्थकों को जदयू की सदस्यता दिलाई। अपने संबोधन में लोजपा आर के सुप्रीमो ने कहा कि हम सब का सम्मान करते हैं और जो लोग किसी के मां बहनों को गाली देते हैं उससे कोई भी महिला सम्मान की उम्मीद कैसे कर सकती है। चिराग ने कहा कि क्रम संख्या तीन पर 26 अप्रैल को बटन दबाना है और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया में पांचवी अर्थव्यवस्था बनकर उभरी है। हम भी माय समीकरण की बात करते हैं परंतु हमारा माय का मतलब महिला और युवाओं से है। मोदी सरकार ने सड़कों की सुरक्षा के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा को भी सुरक्षित किया।आप ऐसे सांसद को चुने जा रहे हैं जिन्हें ग्रामीण परिवेश की पृष्ठभूमि मालूम है।पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि लालटेन के लौ से मोबाइल चार्ज नही होता। नीतीश जी घर-घर 22 से 24 घंटा बिजली दे रहे हैं। वही प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि 2005 के पहले का हाल किसी से छुपा नहीं है। सड़कों की ऐसी दुर्गति थी कि कोई भी चार पहिया वाहन से सुरक्षित घर नहीं पहुंच पाता था।आज बिहार में सड़क के माध्यम से किसी भी कोने से पटना 5 घंटे में लोग सफर तय कर लेते हैं। इस अवसर पर बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह, बिहार एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन, पूर्व राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम, समरेंद्र कुणाल ,वीरेंद्र सिंह,शमीम इकबाल, मंजय साह,संगीता देवी ,विनोद सिंह, देवेंद्र शर्मा गोला सिंह गुड्डू यादव राजेश रजक, मनीषा कुमारी,भाजपा नेत्री उषा गुप्ता, फूलन देवी, रूबी कुमारी, अनवरी खातून, समाजसेवी प्रकाश मौआर सहित अनेक लोग मंचाशिन थे।

Previous post कदवा से भाजपा एवं जदयू के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हुआ शामिल
Next post प्रतिपक्ष के नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सन ऑफ़ मल्लाह मुकेश साहनी, राजद प्रवक्ता मनोज झा ने कोढा़ में चुनावी सभा का किया संबोधित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial