November 14, 2026

भोजपुरी गीतों की गुंज से चुनावी सभा में चार चांद लगा।

Read Time:1 Minute, 25 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

गीत संगीत के माध्यम से बुधवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनावी प्रचार के अन्तिम दिन प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत रोशना बाजार स्थित मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के स्टार प्रचारक, अभिनेता सह दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आने वाला समय आप लोगों का है। एनडीए प्रत्याशी दुलाल चन्द्र गोस्वामी को भारी मतों से तीर छाप पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। मंच की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष जयकांत विश्वास ने किया तथा संचालन भाजपा नेता स्नेह गुप्ता ने की। आयोजित चुनावी सभा को जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डु सिह प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कटिहार विधायक तारकिशोर कुमार,बरारी विधायक विजय कुमार निषाद, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, प्रमुख अमित शाह आदि ने संबोधित किया।

Previous post तेजस्वी के सभा के साथ चुनावी शोर थमा
Next post जीविका दीदियों ने केंडिल मार्च निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया गया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial