September 23, 2026

जीविका दीदियों ने केंडिल मार्च निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया गया।

Read Time:2 Minute, 5 Second

अशोक कुमार (डडंखोरा)

आगामी 26 अप्रैल 2024 को द्वितीय चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर प्रखंड के जीविका दीदियों द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायत ,गांव टोलो मोहल्लों एवं चौक चौराहों पर मतदाता जागरूकता को लेकर कैंडल मार्च, मेहंदी कार्यक्रम, एवं प्रभात फेरी के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। विभिन्न स्लोगन के द्वारा लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया गया ।वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है ,जो विकास के काम करेंगे वोट उसी के नाम करेंगे, वोट हमारा है अधिकार कभी ना करें इसे बेकार, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, चाहे नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेदारी ,लोकतंत्र में हिस्सेदारी हम सब की है जिम्मेवारी ,लोकतंत्र का सम्मान करेंगे निर्भीक होकर मतदान करेंगे ,ना जाती पर ना धर्म पर बटन दबेग कर्म पे, बहकावे में कभी ना आना सोच समझ कर बटन दबाना, जो बांटे दारू साड़ी नोट उसको कभी ना देना वोट , पहले मतदान फिर जलपान जैसे स्लोगनों से जागरूक किया गया तथा मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। प्रखंड परियोजना प्रबंधक सूरज कुमार दास ने बताया कि जीविका के कर्मियों एवं जीविका दीदियों द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।विभिन्न तरीके से लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपना मत का प्रयोग कर सके।

Previous post भोजपुरी गीतों की गुंज से चुनावी सभा में चार चांद लगा।
Next post दूसरे चरण के मतदान के पूर्व संध्या पर पुलिस प्रेक्षक पहुंचे मनिहारी, गंगा नदी में मोटरबोट से लिया सुरक्षा का जायजा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial