May 25, 2026

दिव्यांग युवक की मौत पर की आर्थिक मदद।

Read Time:1 Minute, 25 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 11 काजीबाडी़ गांव में निर्धन दिव्यांग युवक की मौत पर मृतक के परिजनों को मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने अपने निजी कोष से सहायता राशि के रुप में पंद्रह सौ रुपए की आर्थिक मदद की। साथ ही इस दुख की घड़ी में परिजनों को सांत्वना दिया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने कहा कि मृतक दिव्यांग बिजय उरांव काफी निर्धन युवक थे, जो मजदूरी कर अपने बच्चों का भरन पोषण करते थे। बताया मृतक दिव्यांग युवक काफी लंबे समय से बिमार चल रहे थे। जिसकी अचानक मृत्यु हो गई। जिससे पुरे परिवार में दुःखों का पहार टुट पड़ा है। साथ ही मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि मृतक के परिजनों की दयनीय स्थिति को देखते हुए अपने निजी कोष से पंद्रह सौ रुपए की आर्थिक मदद की गई है। बताया परिजनों को जल्द ही कबीर अंत्येष्टि तहत सरकारी लाभ दिया जाएगा।

Previous post भीषण गर्मी ने किया बेहाल लोगों का जीना हुआ मुहाल, किसानों की चिंता बड़ी सूखने लगीं है मखाना फसल पटवन जारी ।
Next post तेज धूप में मखाना खेत में मजदूर कर रहे काम, परेशानी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial