भीषण गर्मी ने किया बेहाल लोगों का जीना हुआ मुहाल, किसानों की चिंता बड़ी सूखने लगीं है मखाना फसल पटवन जारी ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से सूरज के सख्त तेवर से गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दोपहर में बाजार और व्यस्त रहने वाली सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हैं। गर्मी से लोगों के कंठ सूख रहे हैं। हर कोई बेहाल दिखाई दे रहा है। इस भीषण गर्मी में दोपहर के समय गर्म लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। मुख्य सड़कों के साथ ग्रामीण इलाकों की सड़क भी सुनसान रहता हैं। गर्मी से बचने के लिए हर कोई ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेने पर मजबूर हैं। इतनी गर्मी में पशु पक्षी भी बेहाल हो गए है। दूसरी तरफ तेज धूप से मखाना फसल बर्बाद होने की चिंता किसानों को सताने लगी है। किसान नूर आलम, मो मोहसिन, सुबोध विश्वास, राकेश यादव, अब्दुल वाहिद, प्रमोद यादव आदि ने कहा कि लगातार तेज धूप से मखाना फसल खराब होने की डर सताने लगी है। कहा कि मखाना फसल में अधिक जमे पानी रहने से अधिक फल लगता है। लेकिन ऐसा तेज धूप की वजह से नही हो पा रहा है। जिसका कारण है कि जल्दी से खेत सुख जा रहा है। मोटर और पम्पसेट से पटवन करतें-करतें परेशान हो गए है।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
