May 25, 2026

छिनतई मामले में दुसरा आरोपी गोविंदा का समर्पण

Read Time:1 Minute, 34 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थानाक्षेत्र अन्तर्गत बलदियाबाड़ी मिशनमोड़ के पास मक्के किसान से छिनतई मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दी।रविवार अहले सुबह ही पुलिस ने छिनतई में शामिल आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर त्वरित कार्वाई करते हुए मनीष कुमार को धर दबोचा।उसके पास से किसान से लूटी गयी 2700 रुपे भी बरामद की। मोबाईल भी बरामद हो गयी है। पुलिस गिरफ्त में आये मनीष इस घटना में शामिल अपने अन्य दो सहयोगियों के नाम बताये। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी तो इनमें से दूसरे आरोपी गोविंदा ने मनिहारी थाने में सम्पर्ण किया। फरार चल रहे तीसरे आरोपी के पकड़ने को लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने किसान से छिनतई मामले की गुत्थी महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए,न केवल छीनी गयी राशि ,मोबाइल बरामद की बल्कि दो आरोपियों को सलाखों के भीतर भेज दिया है।इस अवसर पर सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार, पीएसआई सद्दाम हुसैन मौजूद थे।

Previous post अग्नपीड़ितों की मदद में बढ़े हाथ,कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मदद को आगे आए
Next post एक और छिनतई की शिकायत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial