May 25, 2026

एक और छिनतई की शिकायत

Read Time:1 Minute, 8 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

ट्रक संख्या W B 93/ 0768 के चालक मदादेवगंज निवासी मो आरीफ ने मनिहारी थाना में लिखित आवेदन देकर अपने साथ हुई छिनतई की शिकायत की है।थाने में दिये आवेदन में कहा है कि वह गिट्टी बेचकर खेरिया हाट से मनिहारी गंगाघाट सुबह करीब 3.30 बजे यज्ञशाला के पास पहुंचा ही था कि मोटर साईकिल पर सवार दो बदमाशों ने उसकी गाड़ी के सामने आकर रूक गया और पास आकर रंगदारी मांगी। विरोध करने पर कट्टा का भय दिखाकर लातघूंसा मारकर पास रखे 19500 रूपये व दो मोबाइल छिनकर भाग गये।ट्रक मालिक झारखंड महादेवगंज का है।ट्रक चालक द्वारा मनिहारी पुलिस को दी गयी शिकायत पत्र में कितनी सच्चाई है, यह तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

Previous post छिनतई मामले में दुसरा आरोपी गोविंदा का समर्पण
Next post तीन परिवार का आधा दर्जन से अधिक घर जलकर स्वाहा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial