May 25, 2026

मक्का किसान से छिनतई के तीसरे आरोपी भी गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 2 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

रविवार अहले सुबह बलदियाबाड़ी मिशनमोड़ के पास मक्का किसान से छिनतई के तीसरे आरोपी किशन को पुलिस ने मिर्जापुर दीयरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थाना प्रभारी पंकज आनंद को पक्की सूचना मिली थी कि आरोपी मिर्जापुर दीयरा क्षेत्र में छुपा है।त्वरित कार्वाई करते हुए सहायक थानाध्यक्ष राजकुमार एवं पुअनि गौतम कुमार को पुलिस बल के साथ रवाना किया।इस तरह पुलिस ने छिनतई की घटना को महज कुछ घंटों में न केवल उद्भेदन किया अपितु छिनी गयी नगद राशि ,मोबाइल बरामद करते हुए सभी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Previous post तीन परिवार का आधा दर्जन से अधिक घर जलकर स्वाहा ।
Next post विकलांग को प्रमाण पत्र नहीं मिलने से लाभुक हो रहे है परेशान, प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया करे : उप प्रमुख
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial