तीन परिवार का आधा दर्जन से अधिक घर जलकर स्वाहा ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार जिले के बरारी प्रखंड अंतर्गत सेमापुर के नायाटोला बंका में आज दोपहर अचानक आग लग जाने से तीन परिवार का आधा दर्जन से अधिक घर जलकर स्वाहा हो गया। आसपास के लोगों ने प्रयास कर आग पर नियंत्रण किया। अग्निकांड स्थल पर अग्निशमन वाहन भी पहुंचकर अग्नि आग पर काबू पाया। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार नाया टोला बंका,सेमापुर घर जलकर स्वाहा हो गया है। इस अग्निकांड में लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। जदयू महिला प्रकोष्ठ की बरारी प्रखंड अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी लिया और पीड़ितों को सांत्वना दिया। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी स्तर पर राहत देने की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान देने की भी मांग की है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
