November 14, 2026

अक्षय तृतीया के अवसर पर मनिहारी के गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर किया पूजा अर्चना

Read Time:1 Minute, 44 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

नगर के मुख्य गंगा तट पर जिले भर से आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा पाठ की। मालूम हो कि शुक्रवार को कई वर्षों बाद अक्षय तृतीया पर शुक्रादित्य योग और रवि योग बना रहा। इस तिथि को अबूझ मूहूर्त माना जाता है। आज के बाद सारे शुभ कार्य के दरवाजे खुल जाते हैं। श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर स्नान कर विष्णु को याद किया। मालूम हो कि वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को ही अक्षय तृतीया का योग होता है जहां दान पुण्य सर्वाधिक शुभ माना जाता है। मनिहारी के श्रद्धालुजन नगर के विभिन्न मंदिरों में पूजा पाठ करते दिखे। मान्यता के अनुसार पूजा पाठ कर अनाज, बर्तन, वस्त्र का दान करना फलदाई माना जाता है। इसी दिन विष्णु जी के चरणों से होकर मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई। अक्षय तृतीया के दिन शादी विवाह को के लिए मुहूर्त निकालने की आवश्यकता नही पड़ती। परंतु कई वर्षों बाद इस बार अक्षय तृतीया को शादी का मुहूर्त नही बना। इसका कारण शुक्रवार को शुक्र और गुरु अस्त हैं और इन ग्रहों के अस्त होने के कारण शहनाइयां नहीं बजी।

Previous post 88 अग्नि पीड़ित परिवारों को आपदा कोष से आरटीजीएस के माध्यम से मुआवजा राशि दी गई
Next post 101 कन्याओं के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial