November 14, 2026

101 कन्याओं के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई

Read Time:1 Minute, 36 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

श्री श्री 108 सार्वजनिक सोमनाथ शिव मंदिर रेलवे कॉलोनी मनिहारी में दो दिवसीय हरिनाम संकीर्तन यज्ञ से पुर्व कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। कलश शोभा यात्रा मनिहारी रेलवे कॉलोनी सोमनाथ शिव मंदिर से सुबह 101 कन्याओं ने गंगा घाट से जलभर कर पुनः यज्ञ स्थल तक नगर भ्रमण करते हुए आई। संध्या 4 बजे यज्ञ और हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से हीरा मंडल, टूनटुन शर्मा, सुरेश साह,संतोष यादव , बिशु चौधरी, उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार , पूर्व वार्ड पार्षद वकील यादव, वार्ड पार्षद श्रवण शर्मा, समाजसेवी करण मानस, पंडित नीरज आचार्य ,प्रदीप राय,लखन यादव, अर्जुन राय, चंदन मलिक, चंदन मंडल, भीम सिंह, पवन पासवान, छोटू पासवान, उज्जवल पासवान, जनार्धन यादव, टुनटुन रजक, राणा मौआर, नीरज मिश्रा,शंकर राम, विनोद पासवान सहित मनिहारी पुलिस के एएसआई अरूण राम, सब इंस्पेक्टर उदय यादव दल बल के साथ मौजूद रहे।

Previous post अक्षय तृतीया के अवसर पर मनिहारी के गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर किया पूजा अर्चना
Next post देशी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial