November 14, 2026

कटिहार में धुमधाम मनाया गया भगवान् परशुराम जयंती महोत्सव

Read Time:3 Minute, 39 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

भगवान श्री परशुराम जयंती धूमधाम से आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना कर महाप्रसाद वितरण किया गया।यगशाला परिसर से भव्य जुलूस निकाला। जुलूस में के आगे-आगे डीजे के भगवान परशुराम की धुन पर महिला एवं पुरुष नाचते झूमते हुए जुलूस की भव्यता के साथ साथ शोभा बढा़ रही थी। पीछे-पीछे रथ पर सवार परशुराम एवं सीता राम की झांकियां मुख्य आकर्षण बनी रही। शहर के विभिन्न मार्ग से गुजर रहे थे, तो आसपास के लोगों ने अपने-अपने छत पर से फूलों की बारिश कर रहे थे।कई लोगों ने भगवान परशुराम एवं राम सीता को प्रणाम करते हुए सेल्फी लेने का दौर जारी रहा। निर्धारित समय से शिव मंदिर यज्ञशाला मैदान से जुलूस निकालकर दौलत राम चौक होते हुए शहर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए यज्ञशाला मैदान में समाप्त हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में हर उम्र के महिला पुरुष ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। अलग-अलग जत्थे में नाचते झूमते हुए पर भगवान परशुराम की जय कारा लगा रहे थे। जगह-जगह शरबत और पेयजल की व्यवस्था की गई थी। यज्ञशाला में पेयजल के साथ-साथ चना की सत्तू का शरबत की भी व्यवस्था की गई थी। जुलूस में भाग लेने वाले सभी महिला पुरुष के गले में पट्टा सर पर तिलक, चंदन लगाए हुए आकर्षक वस्त्र पोशाक पहनकर जुलूस की शोभा बढा़ रहे थे। जुलूस की भव्यता इस कदर लगाई जा सकती है कि जिस मार्ग से उस गुजर रही थी। उसे मार्ग के आसपास के सभी मार्ग में घंटों सड़क स्वत जाम में परिणत हो गया था। जुलूस की सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई थी। पुलिस प्रशासन जुलूस के आगे एवं पीछे-पीछे चल रही थी। जुलूस में मुख्य रुप में नरोत्तम जोशी, ध्रुव चंद्र झा,सत्य नारायण शर्मा,डा0 राम निवास शर्मा,सीमा झा,रंजना झा,राजेश रंजन मिश्रा,प्रवीण कुमार झा,पप्पू पाण्डेय,यद्दू झा,गुनेश पाठक,नरेश शर्मा,डा0 आशुतोष झा,डा0 आर के चौधरी,गुड्डू मिश्रा,रोशन झा,संदीप चौबे,बिहारी लाल शर्मा,प्रकाश शर्मा, भास्कर झा,रिषि झा,महेंद्र झा,गौरव झा, सरोज कुमार झा, विजय शर्मा, संजय चौधरी, मनोज शर्मा, संदीप चौबे, विवेक पांडे,पप्पू झा,परिमल झा,अभिषेक तिवारी, प्रकाश कुमार,अजय उपाध्याय,प्रियाँशु कुमार झा सहित बडी़ संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Previous post मनिहारी थाना परिसर में नये अपराधिक कानून का प्रशिक्षण दिया गया
Next post जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने किया बैंक कर्मी के साथ बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial