जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने किया बैंक कर्मी के साथ बैठक
प्रवीण कुमार(कटिहार)
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के चेयरमैन सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर शुक्रवार को सभी बीमा कंपनी के शाखा प्रबंधक और राष्ट्रीयकृत बैंको के शाखा प्रबंधक की बैठक आहूत की गयी। जिसमे आगामी दिनांक 13.07.2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित शमनीय वादों का निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा दिए निर्देश के अनुपालन में सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु अधिक से अधिक वादों के चिन्हित करने तथा ससमय नोटिस निर्गत कराने एवं प्री- काउंसिलिंग के माध्यम से अधिक से अधिक वादों के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में लीड बैंक मेनेजर एम के मधुकर, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के चीफ मेनेजर धर्मेन्द्र कुमार, इंडियन बैंक, कटिहार शाखा के मेनेजर कुमार गौरव एवं पंजाब नेशनल बैंक, कटिहार शाखा के मेनेजर राजेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। वही बीमा कंपनी के ओर से सतीश प्रसाद, मेनेजर ओरिएण्टल इन्सुरंस कंपनी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर दावाकर्ता एवं इन्सुरंस कंपनी के अधिवक्ता गणेश चन्द्र झा, अशोक कुमार ठाकुर, अनिल कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुमार अम्बस्थ, नितेश कुमार साह आदि अधिवक्तागण उपस्थित थे । बैठक में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अखिलेश पाण्डेय के द्वारा निर्देश दिया गया कि वे अपनी ओर से चिन्हित वादों की सूची अविलम्ब उपलब्ध कराये ताकि प्री- सिटींग के माध्यम से वाद के निष्पादन करवाया जा सके। गौरतलब है कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13.07.2024 को आयोजित की जा रही है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में दावा वाद, वैवाहिक वाद, विद्युत् वाद, एन आई एक्ट सहित सभी शमनीय वाद एवं प्री- लिटिगेशन वादों का निष्पादन किया जाएगा । इसलिए डीएलएसए सचिव श्री पांडे आम जानो से अपील है कि जिनका शमनीय वाद न्यायालय में लंबित है वे पूर्व में ही सम्बंधित न्यायालय से संपर्क कर अपना वाद उभय पक्षों के बीच समझौता के आधार पर निष्पादन कराये । ताकि वाद को अगामी दिनांक 13.07.2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादित किया जा सके।
