November 14, 2026

जनता दरबार में 10 मामलों का निष्पादन,4 नये आवेदन प्रतिवेदित

Read Time:50 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

आपसी सहमति के आधार पर भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर प्रति शनिवार को मनिहारी के थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। अंचलाधिकारी सुश्री निहारिका एवं थानाध्यक्ष की संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को आहुत जनता दरबार में ऊभय पक्षों की सहमति से 10 मामलों का निष्पादन किया गया ,जबकि विचारण को लेकर 4 नये मामले प्रतिवेदित हुए। बचे 7 पुराने मामले विचारण को लंबित चल रहे है। इस अवसर पर पीएसआई अमित कुमार और अंचल सहायक मंटू कुमार मौजूद थे।

Previous post मनिहारी में लोडेड कट्टा के साथ एक गिरफ्तार, निशानदेही पर दुसरा कट्टा सहित कई ज़िंदा कारतूस बरामद
Next post प्राणपुर में बाढ़ आपदा की समस्या से निजात के लिये अंचल में बैठक नोडल पदाधिकारी ने किया भौतिक समीक्षा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial