November 14, 2026

मनिहारी में लोडेड कट्टा के साथ एक गिरफ्तार, निशानदेही पर दुसरा कट्टा सहित कई ज़िंदा कारतूस बरामद

Read Time:1 Minute, 54 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

शुक्रवार को मनिहारी के सब्जी मंडी में दो व्यक्ति के बीच किसी मामले को लेकर झगड़ा हो रहा था। सूचना पर सत्यापन व कारवाई के लिए पहुंची मनिहारी पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा जिसका नाम नथुनी यादव था। प्रेस वार्ता में मनिहारी पुलिस के सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल ने बताया कि पकड़े गए अमित कुमार उर्फ नथुनी यादव पिता झल्ला यादव, मिर्जापुर से तलाशी के क्रम में एक लोडेड कट्टा और तीन जिंदा कारतूस पाया गया।बाद में थानाध्यक्ष पंकज आनंद द्वारा गहन पूछताछ में आरोपी नथुनी यादव के निशानदेही पर उसके घर से एक और कट्टा और आठ जिंदा कारतूस बरामद किया गया। सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि नथुनी यादव का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है जिसमें तीन गंभीर मामले मनिहारी थाना में और एक मामले झारखंड के साहिबगंज में पूर्व से दर्ज है। थाना कांड संख्या 102/24 के तहत सुसंगत धारा दर्ज कर प्राथमिक आरोपी को जेल भेज दिया गया।इस अभियान में थानाध्यक्ष पंकज आनंद,एस आई अंजनी कुमार, रामरतन कुमार, पीएसआई निशा रानी, भार्गवी कुमारी, सत्यम कुमार, अमित कुमार, एएसआई अरुण कुमार, विशाल आशिष, सिपाही गौतम कुमार और देवकी कुमारी शामिल थी।

Previous post घर-घर जाकर जमीन के कागजात से करे आधार लिंक अन्यथा होगी कार्रवाई :- डीसीएलआर
Next post जनता दरबार में 10 मामलों का निष्पादन,4 नये आवेदन प्रतिवेदित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial