November 14, 2026

गंगा तट पर हरेनाम संकीर्तन प्रारंभ,आज संध्या गंगा आरती का आयोजन

Read Time:47 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के गंगा तट पर फेरी सेवा सोसायटी की ओर से चौबीस घंटे का हरिनाम संकीर्तन सोमवार को प्रारंभ हो गया। फेरी सेवा सोसायटी के मनिहारी प्रबंधक प्रताप रंजन ने बताया की मंगलवार को गंगा सप्तमी के अवसर पर मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर संध्या में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। बताया की गंगा आरती बनारस के पंडितों द्वारा संचालित होगा। प्रबंधक ने नगर वासियों से गंगा आरती में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Previous post एनएफ रेलवे ने हिल सेक्शन की कई ट्रेनों को रद्द व रीशेड्यूल किया
Next post बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला इलाज के दौरान हुई मृत्यु।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial