November 14, 2026

एनएफ रेलवे ने हिल सेक्शन की कई ट्रेनों को रद्द व रीशेड्यूल किया

Read Time:4 Minute, 14 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

एनएफ रेलवे अंतर्गत रेल प्रशासन द्वारा रेलवे ट्रैक रिपेयरिंग कार्य हेतु हिल सेक्शन की कई ट्रेनों को रद्द व रीशेड्यूल किया गया है । इस संबंध में एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने बताया कि ट्रेन नंबर 15615/15616 गुवाहाटी सिलचर एक्सप्रेस ट्रेन को रेल प्रशासन द्वारा 13 में को रद्द कर दिया गया है।जबकि 05638/05637 सिलचर नेहरालागून स्पेशल ट्रेन को भी 13 एवं 14 में को रद्द कर दिया गया है। जबकि रेल प्रशासन द्वारा ट्रेन नंबर 20501 अगरतला नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 14037 सिलचर न्यू दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन को रेल प्रशासन द्वारा रीशेड्यूल कर दिया गया है।

स्पेशल ट्रेन का परिचालन की अवधि बढ़ी। यात्रियों की अतिरिक्त यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन संख्या 07046/07047 (सिकंदराबाद – डिब्रूगढ़ – सिकंदराबाद) की सेवाओं को जारी रखने का निर्णय लिया गया है। ये ट्रेनें मौजूदा सेवा के दिनों, समय-सारणी और ठहराव के अनुसार चलेंगी। इसके अलावा, पू. सी. रेलवे ने हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच सुपरफास्ट ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन संख्या 02309/02310 (हावड़ा – न्यू जलपाईगुड़ी – हावड़ा) सुपरफास्ट दोनों दिशाओं में सात फेरों के लिए चलेंगी। वही ट्रेन संख्या 07046 (सिकंदराबाद – डिब्रूगढ़) स्पेशल की सेवा को 20 मई से बढ़ाकर 24 जून, 2024 कर दी गई है और यह हर सोमवार को खुलेगी। वापसी की दिशा में, यह ट्रेन संख्या 07047 (डिब्रूगढ़ – सिकंदराबाद) स्पेशल की सेवा को 23 मई से बढ़ाकर 27 जून, 2024 कर दी गई है, जो प्रत्येक गुरुवार को खुलेगी। इन ट्रेन सेवाओं की बढ़ोतरी से उन मार्गों की अन्य ट्रेनों के प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को लाभ होगा। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 02309 (हावड़ा – न्यू जलपाईगुड़ी) स्पेशल 15, 22, 29 मई, 05, 12, 19 एवं 26 जून, 2024 (बुधवार) को हावड़ा से 05:55 बजे रवाना होगी और उसी दिन न्यू जलपाईगुड़ी 13:25 बजे पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 02310 (न्यू जलपाईगुड़ी – हावड़ा) स्पेशल 15, 22, 29 मई, 05, 12, 19 एवं 26 जून, 2024 (बुधवार) को न्यू जलपाईगुड़ी से 15:00 बजे रवाना होगी और उसी दिन हावड़ा 22:35 बजे पहुंचेगी। वही सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए 13 एसी चेयर कार कोच होंगे। अपनी यात्रा के दौरान, यह सुपरफास्ट ट्रेन वाया डानकुनी, बोलपुर (शान्तिनिकेतन), मालदा टाउन और बारसोई रेलवे स्टेशन होकर चलेगी । इन ट्रेनों के ठहराव तथा समय-सारणी का विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है तथा पू. सी. रेलवे के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भी जारी की गई है। यात्रियों से अपनी यात्रा शुरू करने से पहले इन विवरणों पर ध्यान देने का अनुरोध किया जाता है।

Previous post भागवत यज्ञ में उमड़ रही श्रोताओं की भीड़
Next post गंगा तट पर हरेनाम संकीर्तन प्रारंभ,आज संध्या गंगा आरती का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial