November 14, 2026

मनिहारी के गंगा तट पर संध्या महाआरती का आयोजन

Read Time:1 Minute, 15 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

नगर के मुख्य गंगा तट पर गंगा जयंती के अवसर पर वाराणसी से पहुंचे पंडितों द्वारा गंगा आरती किया गया। आयोजन कर्ताओं ने पंडितों के निगरानी में 501 द्वीपों को गंगा में समर्पित किया। रौशनी, आरती व गंगा वंदना से पुरा माहौल भक्तिमय हो गया। ढोल नगाड़ों के धुन से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये। इस अवसर पर स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, अधिवक्ता प्रद्युम्न ओझा, संजीव कुमार देव, प्रताप रंजन, रामजी यादव, ओमप्रकाश पांडेय, सहदेव यादव, श्रीनाथ यादव, सुभाष चन्द्र मंडल, गुलाब चौधरी,बिलटु झा हरेंद्र ओझा, नीरज मिश्रा,सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार,सब इंस्पेक्टर आर पी महतो, संजय यादव, पीएसआई भार्गवी कुमारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Previous post बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला इलाज के दौरान हुई मृत्यु।
Next post हाइवा ट्रक ने साइकिल सवार मछली व्यवसाय को कुचला हुई मौत आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial