November 14, 2026

हाइवा ट्रक ने साइकिल सवार मछली व्यवसाय को कुचला हुई मौत आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन।

Read Time:1 Minute, 28 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिले के प्राणपुर ओवर ब्रिज के समीप लाभा की ओर से आ रही बालू मिट्टी से लदा हाइवा ट्रक ने साइकिल सवार मछली व्यवसाय को कुचल दिया। मछली व्यवसाय की मौके पर मौत हो गई। मछली व्यवसाय की पहचान प्राणपुर थाना क्षेत्र के कोचियाही गांव के वार्ड संख्या 14 निवासी सेनारुल हक उर्फ कालू के रूप में की गई है। घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जमकर उचित मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। घटना की सूचना पर प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर इकबाल अहमद खां पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल किया। आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बूझकर मामले को शांत करवाया। पंचनामा बनाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने अवैध हाइवा ट्रक परिचालन पर रोक लगाने की मांग जिला प्रशासन से किया है।

Previous post मनिहारी के गंगा तट पर संध्या महाआरती का आयोजन
Next post मनिहारी के भाजपाइयों ने पुर्व उपमुख्य मंत्री सुशील मोदी को तैल चित्र पर श्रद्धांजलि दी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial