महर्षि मेंही संतमत सत्संग आश्रम का झरना टोला में हुआ उद्धाटन ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार महर्षि मेंही संतमत सत्संग आश्रम का उद्घाटन समारोह प्राणपुर प्रखंड के झरना टोला में किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में कटिहार जिला के संतमत के संरक्षक योगी राज पूज्य स्वामी नागेश्वर बाबा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पूज्य स्वामी चंद्रानंदन बाबा, तेज प्रकाश बाबा, शिवपूजन बाबा,रूपेश बाबा,संतमत के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर एस एन मंडल, जिला सचिव प्रोफ़ेसर अशोक विश्वास,संयुक्त सचिव डॉक्टर सुबोध गुप्ता, अंकेक्षक बालदेव प्रसाद यादव,प्रखंड अध्यक्ष बलदेव मंडल, कोषाध्यक्ष संजीव मंडल, शैलेन्द्र कुमार, गजेन्द्र कुमार, बिजेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण,सत्संग प्रेमी, श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित थे। आश्रम का निर्माण स्वामी दीनदयाल बाबा ने अपनी निजी भूमि पर निर्मित करके सार्वजनिक रूप में सत्संग करने हेतु लोकार्पण किया। जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में बताया कि जब तक संतमत सत्संग के द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचार प्रसार होता रहेगा। यह आश्रम आध्यात्मिक ज्ञान के प्रतीक के रूप में जनमानस में कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि आश्रम का उपयोग आत्म कल्याणार्थ भविष्य में होता रहेगा। उद्घाटन समारोह के मौके पर दो सत्रों में सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस मौके पर सार्वजनिक भंडारा की अनुपम व्यवस्था की गई थी। नागेश्वर बाबा ने कहा कि कटिहार जिला के अंतर्गत लगभग पूर्व से ही 112 संतमत सत्संग मंदिर एवं आश्रम है। इस आश्रम की संख्या 113 के रूप में अंकित किया गया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
