पंसस ने मारपीट व छिनतई को लेकर थाने में दिया आवेदन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
थाना क्षेत्र मनिहारी के दिलारपुर पंचायत के समिति सदस्य व जदयू नेता कुंदन पासवान के साथ बीते रात्रि को असामाजिक तत्वों ने मारपीट की। पंचायत समिति सदस्य कुंदन ने बताया कि अपने खेत से घर वापसी के क्रम में हरी चौक के पास पंचायत के ही विपिन कुमार यादव ने अपने तीन सहयोगियों के साथ जाति सूचक गाली देते हुए मारपीट किया और पास में रखे 48000 और हाथ में पहने ब्रेसलेट की छिनतई कर चलता बना। इसके अलावा कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। कुंदन ने कहा कि घटना को लेकर थाने में आवेदन दिया है और थाना प्रभारी ने जांच कर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है। पीड़ित कुंदन और पंचायत समिति सदस्य संजय मंडल ने कहा कि जब पंसस के साथ इस प्रकार की घटना हो सकती है तो आम लोगों की सुरक्षा कौन करेगा। समिति सदस्य संजय मंडल ने भी प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष व प्रमुख प्रतिनिधि मंजय साह ने इस घटना की तीव्र निंदा की है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
