November 14, 2026

रानी कोला में कलश शोभा यात्रा के साथ अखण्ड हरिनाम संकीर्तन यज्ञ का हुआ शुभारम्भ

Read Time:4 Minute, 13 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार जिले के कदवा प्रखंडन्तर्गत में परभैली पंचायत के रानी कोला ग्रामवासियों ने कलश शोभा यात्रा के साथ श्री श्री 108 अखण्ड हरिनाम संकीर्तन यज्ञ शुभारम्भ हुआ।ग्रामीणों ने बाजे-गाजे एवं डी.जे की अध्यात्मिक धून पर यज्ञ स्थल से 501 कन्याओं एवं महिलाओं ने पीला एवं लाल वस्त्र पहनकर शोभा यात्रा निकाली।शोभा यात्रा विभिन्न गाँव के प्रमुख सड़क से गुजरते हुये चाँदपुर शिव गंगा घाट पहुंचे।शिव गंगा घाट पर पंडित नवल झा के द्वारा वैदिक मंत्रौच्चारण के साथ कन्याओं ने कलश में जल भरी।कलश में जल भरने के पश्चात् डीजे की धुन के साथ मुख्य सड़क होते हुये शोभा यात्रा रानीकोला यज्ञ स्थल पहुँची।शोभा यात्रा की नेतृत्व जिला परिषद सदस्य सह जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष आशा सुमन ने किया।शोभा यात्रा की सह संचालन शंभू मंडल ने किया।।जिला परिषद सदस्य सह जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष आशा सुमन ने बतायी कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष ग्रामीणों के द्वारा बडे़ ही धुमधाम से संर्कीत्तन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कलश शोभा यात्रा के बाद पंडित के मंत्रों के बीच यज्ञ स्थल में सभी कलश की स्थापना की गई।पंडित नवल झा के द्वारा वैदिक विधि विधान के साथ भगवान राधा कृष्ण सहित सभी देवी देवताओं का पूजा अर्चना किया। जजमान के रूप में जिला पार्षद आशा सुमन एवं शंभू मंडल ने विधिवत पुजा की। संकीर्तन आयोजन कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार बिहार एवं पश्चिम बंगाल के दर्जनों कीर्तन मंडली के द्वारा हरे राम हरे कृष्ण के साथ-साथ रासलीला का भी आयोजन प्रारंभ हो गया है। यज्ञ स्थल पर भक्त जनों के लिए भोजन, ठहरने के लिए आवास,रोशनी, पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। यज्ञ के आयोजन को लेकर संपूर्ण गांव को आधुनिक बिजली बल्ब से सजावट की गई है।यज्ञ स्थल पर 31 देवी देवताओं की स्थापना की गई है।जो आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बना हुआ है। पूजा प्रारंभ होते ही आसपास के भक्त बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा अर्चना प्रारंभ कर दिया है। आयोजन समिति में मुख्य रूप से शंभू कुमार मंडल, अमरेन्द्र मंडल, रवि मंडल, जीवच मंडल, मनीष मंडल, राज किशोर मंडल, अर्जुन मंडल, मानिक मंडल, नीतीश कुमार सहित संपूर्ण ग्रामीण एक जुट होकर भक्ति भावना से आयोजन के सफल बनाने के लिए दिन-रात लगे हुए हैं। इस अवसर पर यज्ञ स्थल के समीप भव्य मेला का आयोजन किया गया है। मेला संचालक उपेंद्र राय ने बताया कि मेला में आकर्षक झूला, खिलौने का दुकान, मिठाई की दुकान सहित कई दुकानें लगाया गया है।मेला में आए हुए लोगों के लिए विधि व्यवस्था बनाने के लिए गांव के युवक की तैनाती की गई है।

Previous post नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेगें:सीमा झा
Next post पूर्णाहुति के बाद सामूहिक भंडारा का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial