November 14, 2026

पूर्णाहुति के बाद सामूहिक भंडारा का आयोजन

Read Time:1 Minute, 12 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

एक सप्ताह से हाई स्कूल के मैदान में चल रही भागवत पुराण कथा के उपरांत पूर्णाहुति की गई जिसमें मनिहारी के भक्तों ने डॉ संत दास जी महाराज एवं आचार्य प्रमोद त्रिवेदी जी महाराज के सानिध्य में शामिल हुए। आयोजन कमेटी के प्रमुख राजकुमार गुप्ता ने कहा की हवन के बाद मनिहारी के समस्त भक्तों के लिए सामूहिक भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें भक्त जनों ने प्रासाद ग्रहण किया।इस अवसर पर आयोजन कमेटी के दिलवर पासवान सहित अन्य सहयोगी और भारी संख्या में भक्त जन शामिल थे। कमेटी के सदस्य दिलवर पासवान ने बताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। आमजनों का सहयोग होता रहा तो पुनः आनेवाले वर्षों में भक्ति कार्यक्रम किया जाएगा।

Previous post रानी कोला में कलश शोभा यात्रा के साथ अखण्ड हरिनाम संकीर्तन यज्ञ का हुआ शुभारम्भ
Next post पचास वर्ष बाद विद्यालय की दशा एवं दिशा में परिवर्तन होने से छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीण काफी उत्साहित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial