November 14, 2026

रानीकोला में अखण्ड हरिनाम संर्कीतन यज्ञ में लगी भक्तों की भीड़

Read Time:3 Minute, 1 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिले के कदवा प्रखंडन्तर्गत परभैली पंचायत के रानीकोला ग्रामवासियों ने श्री श्री 108 अखण्ड हरिनाम संर्कीतन यज्ञ के दुसरे दिन भक्तों की भीड़ उमड़ गयी। जिला परिषद सदस्य सह जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष आशा सुमन ने बतायी कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष ग्रामीणों के द्वारा बडे़ ही धुमधाम से संर्कीत्तन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कलश शोभा यात्रा के बाद पंडित के मंत्रों के बीच यज्ञ स्थल में सभी कलश की स्थापना की गई।पंडित नवल झा के द्वारा वैदिक विधि विधान के साथ भगवान राधा कृष्ण सहित सभी देवी देवताओं का पूजा अर्चना किया। बिहार एवं पश्चिम बंगाल के दर्जनों कीर्तन मंडली के द्वारा हरे राम हरे कृष्ण के साथ-साथ रासलीला आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बना रहा। जिला परिषद सदस्य सह जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष आशा सुमन ने बतायी कि यज्ञ स्थल पर भक्त जनों के लिए भोजन, ठहरने के लिए आवास,रोशनी, पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। यज्ञ के आयोजन को लेकर संपूर्ण गांव को आधुनिक बिजली बल्ब से सजावट की गई है।यज्ञ स्थल पर 31 देवी देवताओं की स्थापना की गई है। दुसरे दिन आसपास के भक्त बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा अर्चना प्रारंभ कर दिया है। आयोजन समिति में मुख्य रूप से शंभू कुमार मंडल, अमरेन्द्र मंडल, रवि मंडल, जीवच मंडल, मनीष मंडल, राज किशोर मंडल, अर्जुन मंडल, मानिक मंडल, नीतीश कुमार सहित संपूर्ण ग्रामीण एक जुट होकर भक्ति भावना से आयोजन के सफल बनाने के लिए दिन-रात लगे हुए हैं। इस अवसर पर यज्ञ स्थल के समीप भव्य मेला का आयोजन किया गया है। मेला संचालक उपेंद्र राय ने बताया कि मेला में आकर्षक झूला, खिलौने का दुकान, मिठाई की दुकान सहित कई दुकानें लगाया गया है।मेला में आए हुए लोगों के लिए विधि व्यवस्था बनाने के लिए गांव के युवक की तैनाती की गई है।दुसरे दिन मेला में काफी चहल पहल देखा गया।

Previous post जिले में बच्चों के साथ अत्याचार की घटना में हुयी काफी वृद्धि बच्चा बेचने वाले गिरोह के चार महिला सदस्य को एक लाख रुपया के साथ किया गिरफ्तार
Next post वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर रेडक्रॉस ने आयोजित किया शिविर निःशुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial