November 14, 2026

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर रेडक्रॉस ने आयोजित किया शिविर निःशुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन

Read Time:4 Minute, 25 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

मौजूदा आधुनिक दौर में खराब जीवनशैली, असुरक्षित खानपान और फिजिकल एक्टिविटीज में कमी के चलते उच्च रक्तचाप की दिक्कत लगातार बढ़ती जा रही है।इस पर जागरुकता के लिए हर साल वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है। इसी क्रम मे भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार द्वारा जैन अतिथि भवन मे निःशुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन रेडक्रॉस उपाध्यक्ष डॉक्टर रंजना झा, सचिव संतोष गुप्ता एवं डॉक्टर मुकेश सान्डिल्य ने संयुक्त रूप से किया। डॉक्टर रंजना झा अपने स्वागत भाषण मे रेडक्रॉस के बारे मे विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप दुनिया भर में हृदय रोगों और समय से पहले मौत की सबसे बड़ी वजहों में एक है। मौजूदा मॉडर्न दौर में खराब जीवनशैली, असुरक्षित खानपान और फिजिकल एक्टिविटीज में कमी के चलते उच्च रक्तचाप की दिक्कत लगातार बढ़ती जा रही है। डॉक्टर मुकेश मुकेश सान्डिल्य ने कहा कि सेहत की ये खतरनाक समस्या दुनिया में लाखों लोगों को प्रभावित करती है। चौंकाने वाली बात यह है कि बड़ी संख्या में पीड़ित लोग अपनी हालत से अनजान रहते हैं। उनके बीच जागरूकता और उच्च रक्तचाप की रोकथाम को बढ़ावा देने के लिए हर साल 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस यानी वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि हमारी बॉडी में जब धमनी की दीवारों पर ब्लड प्रेशर सामान्य सीमा से अधिक हो जाता है तो उसे उच्च रक्तचाप कहते हैं। उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को काफी हद तक बढ़ा सकता है। रेडक्रॉस सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि हाई ब्लड प्रेशर हर साल लगभग 7.5 मिलियन मौतों के लिए जिम्मेदार है। इसलिए विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मकसद उच्च रक्तचाप के फैलाव, इसके लक्षणों और इससे निपटने के लिए सेहतमंद जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। क्योंकि उच्च रक्तचाप के जल्दी इलाज से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। मौके पर कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे एवं सह सचिव विवान सरकार ने कहा कि इस शिविर मे 50 से ज्यादा लोग लाभान्वित हुए, शिविर मे लोगों का निःशुल्क ईसीजी, जांच सुगर, लिपिड प्रोफाइल के साथ निःशुल्क दवाई भी वितरित किया गया। इस मौके पर प्रबंध समिति सदस्य पुरुषोत्तम मोदी, देवराज शर्मा, नरेश साह, आलोक मौजूद के साथ डॉक्टर सौरभ अग्रवाल, लक्ष्मी कान्त अग्रवाल भी मौजूद थे। उपाध्यक्ष शोभा जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया, उन्होंने चिकित्सक का आभार व्यक्त किया। शिविर मे माइक्रो लेब से रमन कुमार, राजीव रंजन, मैनकाइंड से रविंद्रा कुमार, सानु घोष, आरविंद कुमार, एच बी सी से संजीव कुमार सिंह, सन फार्मा से रवि शंकर एवं आपदा प्रबंध से राज अमन एवं कैलाश रविदास की भूमिका सराहनीय रही।

Previous post रानीकोला में अखण्ड हरिनाम संर्कीतन यज्ञ में लगी भक्तों की भीड़
Next post सुशील मोदी के निधन से भाजपा कार्यकर्ता मर्माहत : सीमा झा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial