November 14, 2026

आपसी रंजिश में चाकु मारकर घायल किया, आरोपी हिरासत में

Read Time:2 Minute, 20 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर कब्रिस्तान के समीप एक मजदूर को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मो अरमान पिता मोहम्मद जालिम वार्ड नं 10, मनिहारी बेंगलुरु में मजदूरी करता है और शनिवार को कटिहार स्टेशन से घर लौट रहा था।जिस ओटो से आ रहा था उसी में पहले से सवार आरोपी शाहिद, पिता जैनुल, ईदगाह टोला वार्ड नं 14, मनिहारी भी घात लगाए बैठा था। ज्योंहि नारायणपुर कब्रिस्तान के पास ओटो पहूंची, शाहिद ने चाकू से वार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल पहूंच कर घटना की तफ्तीश में जुटी और आरोपी को हिरासत में ले लिया।एसडीएच में मौके पर मौजूद डॉ मीरा ने बताया कि घायल अरमान का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सलाह दे दी गई। आरोपी शाहिद ने बताया कि अरमान मेरे पिता के साथ बेंगलुरु में मजदूरी करता था और किसी बात पर मेरे पिता को मारकर उसका हाथ तोड़ दिया था जिसका हमने बदला लिया। घटना में प्रयुक्त चाकू को पुलिस ने बरामद कर लिया है। फिलहाल जांच के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा। अरमान के परिजनों द्वारा आवेदन की प्रक्रिया की जा रही है।बिते एक सप्ताह से नारायणपुर कब्रिस्तान चौक पुलिस और आम राहगीरों के लिए हौट स्पोट बनता दिख रहा है।आये दिन देर रात्रि में असमाजिक तत्वों द्वारा बांस के डंडों से प्रहार किये जाने की शिकायत मिल रही है और मनिहारी पुलिस द्वारा भी ऐसे तत्वों को पकड़ने की असामान्य कोशिश की जा रही है।

Previous post शव की शिनाख्त पर परिजनों में कोहराम, मनिहारी पुलिस के लिए चुनौती, हिरासत में एक से पूछताछ
Next post कदवा में नये प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का हुआ स्वागत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial