November 14, 2026

शव की शिनाख्त पर परिजनों में कोहराम, मनिहारी पुलिस के लिए चुनौती, हिरासत में एक से पूछताछ

Read Time:2 Minute, 44 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र में लगातार दो अलग-अलग घटनाओं से मनिहारी पुलिस के लिए चुनौती बढ़ गई है। दिनदहाड़े नारायणपुर कब्रिस्तान चौक के पास चाकू बाजी की घटना की खबर मिली की दूसरा नगर क्षेत्र के लेलहा चौक पर शव की शिनाख्त होने पर परिजनों में कोहरा मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने शव को अनुमंडल अस्पताल लाया जहां मौजूद डॉक्टर मीरा ने मौके पर मृत घोषित कर दिया। मामला मनिहारी प्रखंड के बाघमारा पंचायत के वार्ड नंबर 3 मारा लाइन का है। मिली जानकारी के अनुसार मारा लाइन निवासी 55 वर्षीय परशुराम महतो पिता नागेश्वर महतो के शव को राम उदित महतो ने ओटो से लाकर लेलहा चौक के पास फेंक चलता हो गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों की नजर पड़ी और शोरगुल होने लगा। परिजनों द्वारा शव के शिनाख्त के उपरांत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष पंकज आनंद ने अपने सहयोगी पदाधिकारी के साथ तफ्तीश में जुट गए और राम उदित महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगे। इस संबंध में मृतक के पुत्र गंगाराम कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह स्थानीय निवासी राम उदित महतो ने ₹1000 प्रतिदिन की मजदूरी देने की बात कह कर बारसोई स्थित ढचना दोगाच ग्राम ले गए थे। जब शनिवार की सुबह तक पिताजी से संपर्क नहीं हो पाई तो राम उदित महतो से फोन पर संपर्क किया गया। राम उदित ने बताया कि लेलहा चौक के पास आकर अपने पिता को ले जाओ। जब परिजन उक्त स्थल पर पहुंचे तो वहां मेरे पिता का शव पाया गया जिसे पुलिस और परिजनों के सहयोग से अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हिरासत में लिये गये राम उदित महतो से गहन पूछताछ की जा रही है।

Previous post जनता दरबार में चैती दुर्गा मंदिर का मामला गरमाया, दोनों पक्षों में आपसी सहमति नहीं बनी
Next post आपसी रंजिश में चाकु मारकर घायल किया, आरोपी हिरासत में
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial