November 14, 2026

हत्या व हत्या के प्रयास के दोनों प्राथमिक आरोपी को मनिहारी पुलिस ने भेजा जेल

Read Time:1 Minute, 27 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में शामिल प्राथमिक आरोपी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि हत्या व हत्या के प्रयास में शामिल दोनों आरोपी प्राथमिक अभियुक्त राम उदित महतो और सैदु उर्फ शाहिद को कांड संख्या 106/24 ,107/24 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मालूम हो कि शनिवार को परशुराम महतो की संदेहास्पद स्थिति में लेलहा चौक के पास शव मिला जिसमें परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई गई और दुसरा नारायणपुर के कब्रिस्तान के पास अरमान को चाकू मारकर हत्या करने का असफल प्रयास किया गया जो मनिहारी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। परन्तु मनिहारी पुलिस ने घटना के महज कुछ देर बाद ही तत्परता दिखाते हुए दोनों प्राथमिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इस अवसर पर अवर पुलिस निरीक्षक संजय यादव मौजूद थे।

Previous post आरपीएफ ने दो लाख के हीरोइन सहित पांच मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार
Next post कैंसर विशेषज्ञ डॉ0 सतदरू रॉय ने कटिहार के लोगों को किया जागरूक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial