November 14, 2026

आरपीएफ ने दो लाख के हीरोइन सहित पांच मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार

Read Time:3 Minute, 30 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

रेल मंडल अंतर्गत कार्यरत सीपीडीएस टीम के प्रभारी सैयद एहसान अली के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट और रेल पुलिस द्वारा शुक्रवार को संयुक्त अभियान चलाया गया। जिस दौरान मालदा कटिहार पैसेंजर ट्रेन नंबर 05771 में 50 ग्राम स्मैक (हीरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ की सीपीडीएस टीम द्वारा लगभग 2 लाख के हीरोइन के साथ कुरेठा स्टेशन पर एक युवक को गिरफ्तार करते हुए कटिहार रेल पुलिस को अग्रिम कार्यवाही के लिए सुपुर्द किया गया। रेल पुलिस मामलें की छानबीन करते हुए उक्त व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। चेकिंग अभियान के दूसरे चरण के दौरान आरपीएफ द्वारा पहले दो टी ओ पी बी को कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 के अंतिम छोर से यात्री के दो चोरी के मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया और बाद में पकड़े गए उन दोनों लोगो के बताए गए पते पर लोकल पुलिस के सहयोग से कटिहार ड्राइवर टोला से तीन अन्य मोबाइल चोरो को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एक बार फिर रेल क्षेत्र में मोबाइल चोरी के मामले में सक्रिय सदयसो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।पकड़े गए पांचों व्यक्ति कटिहार जिला के निवासी बताए जाते है। जिसमे 22 वर्षीय सजन हारी, 26 वर्षीय रवि कुमार चौधरी, 19 वर्षीय सुमित कुमार वासफोर, 25 वर्षीय रवि कुमार और 23 वर्षीय मो सरफराज शामिल है। जिनके पास से यात्री का चीरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए लोगो में से एक व्यक्ति पूर्व में भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। वही पकड़े गए सभी पांचों व्यक्ति के विरुद्ध रेल थाना में धारा 379 और 411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसे बाद में रेल पुलिस द्वारा रेलवे मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां पर एसीजीएम रेलवे विकास कुमार सिंह द्वारा पकड़े गए सभी व्यक्तियों को जेल भेज दिया गया। इस अवसर पर आर पी एफ ईस्ट पोस्टंकमांडर राकेश कुमार के साथ सीपीडीएस टीम के प्रभारी सैयद एहसान अली,आरपीएफ के मनोज सिंह के अलावा जीआरपी एस एच ओ प्रभारी सहित अन्य पुलिस बल के कई अधिकारी और जवान मौजूद थे।

Previous post कदवा में नये प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का हुआ स्वागत
Next post हत्या व हत्या के प्रयास के दोनों प्राथमिक आरोपी को मनिहारी पुलिस ने भेजा जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial