May 26, 2026

सात लीटर देशी शराब के साथ दो शराब विक्रेता गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 3 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस के पीएसआई अमित कुमार ने दीवा गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत के जगवाटी वार्ड नंबर छः से सात लीटर देशी चुलाई शराब उमेश उरांव और कोमेश उरांव दोनो पिता पिनियो उरांव के घर से बरामद करते हुए गिरफ्तार कर मनिहारी थाना लाये ।इस कार्यवाही में मनिहारी थाना के प्रशिक्षु ए एस आई अमित कुमार राय ,चौकीदार योगेश पासवान तथा राजा कुमार शामिल रहे। दोनों को कांड संख्या दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार, पीएसआई निशा रानी मौजूद थी।

Previous post पिकअप और टेंपू की टक्कर में टेंपू सवार की इलाज के दौरान हुई मौत
Next post मध्य विद्यालय गोपीनगर में ई-शिक्षा पोर्टल पर अपलोड करने हेतु दस्तावेजीकरण कार्य जारी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial