पिकअप और टेंपू की टक्कर में टेंपू सवार की इलाज के दौरान हुई मौत
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र के एनएच -81 के बुद्धनगर के समीप शुक्रवार की रात्रि लगभग आठ बजे पिकअप और टेंपू की टक्कर हो गई। जिसमें टेंपू पर सवार दिलवर हुसैन उम्र 18 वर्ष पिता रईसउद्दीन साकिन पचवर्गा थाना मनसाही जिला कटिहार बुरी तरह जख्मी हो गए जख्मी के अन्य साथी व स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इजाज हेतु आनन फानन में मेडिकल कॉलेज कटिहार लेकर ले जाया गया। घटना की सूचना पाकर प्राणपुर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच प्रताल करते हुए पिकअप और टेंपू को जब्त किया है। जहां इलाज के दौरान रविवार को सुबह नौ बजे जख्मी दिलवर हुसैन की मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर प्राणपुर पुलिस मेडिकल कॉलेज कटिहार पहुंच कर पंचनामा बनाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेजते हुए पिकअप चालक के विरूद्ध मामला दर्ज करते अग्रिम कारवाई में जुट गई। घटना को लेकर प्राणपुर के उप प्रमुख मोहम्मद रफीक ने दुःख व्यक्त करते हुए बिहार सरकार से उचित मुआवजे देने की मांग की हैं। घटना को लेकर पीड़ित परिवारों का रो -रो कर बुरा हाल है। उप प्रमुख मोहम्मद रफीक ने कहा की इन दोनों कटिहार प्राणपुर पथ पर सड़क दुर्घटना में काफी वृद्धि हो गई है। बिहार- बंगाल जाने आने वाली भारी वाहनों का परिचालन काफी तीव्र गति से होता है और अधिकांश वाहन ओवरलोड होता है। सड़क पर बीच-बीच में ब्रेकर नहीं रहने के कारण वाहनों की गति में कमी नहीं आती है। जिसके कारण वाहन चालक अपने वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाती है और दुर्घटना हो जाती है। उप प्रमुख मोहम्मद रफीक ने कहा कि अधिकांश वाहन के चालक अल्प उम्र के होते हैं या फिर पूर्ण प्रशिक्षित नहीं होते हैं। जिसके कारण यातायात नियमों से यह चालक अनभिज्ञ होते हैं। ऐसे चालक के द्वारा खुले आम यातायात का नियमों का उल्लंघन करते हुए सड़कों पर वाहनों का परिचालन करते हैं। उप प्रमुख रफीक ने कहा कि जिला प्रशासन को चाहिए कि अधिकांश वाहनों के चालको को समय-समय पर रिफ्रेशर कोर्स का प्रशिक्षण देना चाहिए, ड्राइवरी लाइसेंस की नियमित रूप से जांच होनी चाहिए,वाहनों का परिचालन यातायात नियम के अधीन करने के लिए समय-समय पर वाहन मालिक तथा चालकों के साथ बैठक होनी चाहिए। इससे सड़क दुर्घटना में कमी आ सकती है।
