May 26, 2026

मध्य विद्यालय गोपीनगर में ई-शिक्षा पोर्टल पर अपलोड करने हेतु दस्तावेजीकरण कार्य जारी।

Read Time:12 Minute, 57 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

डीएम के निर्देश पर बढ़ती गर्मी को देखते हुए 8 जून तक सभी सरकारी विद्यालय में छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पर रोक लगाते हुए छात्रों को गर्मी से बचने के लिए छुट्टी दी गई है। लेकिन सरकारी विद्यालय में शिक्षक शिक्षिका अपने-अपने विद्यालय में बने हुए हैं। विद्यालय में अभी ई-शिक्षा पोर्टल पर अपलोड करने का काम तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गोपीनगर में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मंडल के देखरेख में विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने ई-शिक्षा पोर्टल पर अपलोड करने हेतु दस्तावेजीकरण कार्य कर रहे हैं। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मंडल ने बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक में विद्यालय में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं का पुणे नए सिरे से नामांकन होगा। नामांकन कार्य के निष्पादन में विद्यालय के शिक्षक मधुकर विश्वास, मिथिलेश कुमार यादव, कुमारी प्रतिमा, न्यूटन कुमार, अरुण कुमार दास,कविता दास, मोहम्मद राजा अल्लाह,मोहम्मद जुबेर आलम,मधु पाठक कार्य को अमली जामा देने में लगे हुए हैं। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मंडल ने बताया कि सरकार के निर्देश की आलोक में ई-शिक्षा पोर्टल पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं का नाम लोड किया जाएगा। इस सिलसिले में दस्तावेज़ीकरण शिक्षक- शिक्षिकाओं के द्वारा तीव्र गति से किया जा रहा है। मध्य विद्यालय गोपी नगर कार्यालय में शिक्षकों का गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मंडल ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मंडल ने कहा कि विद्यालय में नामांकन कार्य प्रारंभ हो गया है। नामांकन कार्य में सभी शिक्षक अपने-अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह करेंगे। नामांकन कराने वाले छात्र-छात्राएं के साथ-साथ अभिभावकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो, सहयोग करेंगे। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मंडल ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि नामांकन की प्रक्रिया की को सरल बनाते हुए सरकारी नियमों का पालन करना आवश्यक है। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मंडल ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि समय बदल चुका है। समय के अनुसार विद्यालय आना और समय के अनुसार सभी वर्ग में नियमित रूप से पठन-पाठन करना सुनिश्चित करेंगे।शिक्षकों का सबसे पहला कर्तव्य होता है कि छात्र-छात्राओं को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराते हुए उन्हें खेल-खेल में अनुशासन के साथ पठन-पाठन करने में ईमानदारी पूर्वक अभिरुचि रखेंगे। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मंडल ने कहा कि 36 डिसमिल जमीन पर चार अलग- अलग स्थानों पर16 कमरे का दो मंजिला भवन है। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मंडल ने कहा कि विद्यालय में पठन-पाठन कर छात्र-छात्राओं वर्ग 1 54, वर्ग 2 में 54, वर्ग 3 में 47, वर्ग 4 में 56, वर्ग 5 में 63, वर्ग 6 में 86, वर्ग 7 में79, वर्ग 8 में 75, टोटल 514 छात्राएं का नामांकन विद्यालय में है। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मंडल ने कहा कि वर्ग 1 से 3 तक पठन-पाठन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बैग एवं पानी का बोतल वितरण किया गया है। वर्ग 1 से 8 तक के कल 514 छात्राओं के बीच पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया है। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मंडल ने कहा कि विद्यालय में विधिवत बिजली कनेक्शन आंशिक किया गया है। विद्यालय के चार कमरों में लाइट एवं बिजली पंखा लगाया। जिसके कारण गर्मी के मौसम में छात्र-छात्राओं को गर्मी से राहत मिल सके और पठन-पाठन में परेशानी ना हो सके। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मंडल ने कहा कि विद्यालय के सभी कक्षा में नये फर्नीचर,बैंच,डेक्स की व्यवस्था किया है,लेकिन और फर्नीचर की आवश्यकता है।हर वर्ग के ब्लैक बोर्ड का कालीकरण एवं साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। प्रतिनियुक्ति हाउसकीपर 5 माह से विद्यालय नहीं आ रहे हैं।प्रधानाध्यापक ने वैकल्पिक व्यवस्था कर हाउसकीपर के द्वारा विद्यालय परिसर एवं चार शौचालय का साफ सफाई नियमित रूप से कराई जाती है। कार्यालय संचालन के लिए फर्नीचर, अलमीरा, कुर्सी, टेबल की व्यवस्था की गई है। और आवश्यकता है।बच्चों को टीएलएम किट के द्वारा शिक्षा दिया जाता है। वर्ग के अनुसार दो कमरे में टीएलएम आनंददायी कक्षा में हर तरह के चित्र को लगाया गया है। चित्र के हिसाब से बच्चे को खेल-खेल में शिक्षक के द्वारा पठन-पाठन कार्य किया जाता है। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मंडल ने कहा कि विद्यालय में 514 बच्चे का नामांकन है।80 % विद्यार्थी छात्राएं विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होकर रूटिंग के अनुसार पठन-पाठन कर रहे हैं। शिक्षक-शिक्षिकाएं किड्स के द्वारा पढ़ने में बच्चों को जागृति आई है।छात्र-छात्राओं रुचि लेकर पठन-पाठन करते हैं। पिछले दोनों 6 एवं 8 अप्रैल 2024 को विद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। दीक्षांत समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित हुए थे। जिन छात्रों की उपस्थिति अव्वल रही तथा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया था। साथी विद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को प्रगति प्रमाण पत्र भी दिया गया जिससे छात्र-छात्राएं काफी खुश हुये। इसका प्रभाव सकारात्मक विद्यालय में पडा़ और बच्चों के उपस्थिति में पढ़ रहा है। बच्चों को विद्यालय भेजने की दिशा में रुचि अभिभावक रखते हैं। शिक्षक का सहयोग से विद्यालय का माहौल शैक्षणिक बन गया है। छात्र-छात्राओं को मीनू के अनुसार नियमित मध्यान भोजन दिया जाता है। विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बैठक वर्ग वार करते हैं। दिवाकलीन में विद्यालय के मैदान में बच्चों के साथ खेलकूद का समायोजन करते हैं। जिसके कारण विद्यालय में नियमित रूप से 80 % छात्राएं पठन-पाठन करने के लिए आते हैं। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मंडल ने सभी शिक्षक से कहा कि नामांकन अधिक से अधिक बच्चों की हो और सरलता पूर्वक हो बच्चे की उपस्थिति और अधिक संख्या में हो। इसके लिए दो डोर-टू-डोर जाकर अभिभावकों को जागरूक करने की जरूरत है। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मंडल ने कहा कि विद्यालय में प्रत्येक दिन सुबह 6 बजे पहुंच जाता हूं। सबसे पहले विद्यालय परिसर की साफ सफाई करता हूं। उसके पश्चात अभियान गीत का संचालन किया जाता है।जिसमें प्रार्थना, बिहार गीत, संविधान प्रस्तावना, प्रेरणा प्रसंग, समाचार वाचन, राष्ट्रीय गान प्रस्तुत करते हैं। बच्चों के उपस्थिति में सकारात्मक पड़ रहा है। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मंडल ने कहा कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए एक कक्ष में पुस्तकालय बनाया गया है। पुस्तकालय में तरह-तरह की ज्ञानवर्धक पुस्तक अलमारी में रखा गया है। छात्र-छात्राएं पठन-पाठन के पश्चात पुस्तकालय का भी लाभ उठा रहे है। पुस्तकालय संचालन करने के लिए शिक्षक मोहम्मद राजा अल्लाह को अधिकृत किया गया है।विद्यालय में साइंस लैब की पढ़ाई प्रारंभ हो गया है वर्ग 6, 7, 8 के छात्र-छात्राएं नियमित रूप से लैब का उपयोग कर रहे हैं। लैब संचालक के लिए शिक्षिका मधु पाठक को अधिकृत किया गया है। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मंडल ने अंत में कहा कि विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं सरकारी नियम का पालन करते हुए स-समय विद्यालय पहुंचकर विद्यालय रूटिंग का पालन अक्षर सा करते हैं। सभी शिक्षक शिक्षिकाएं ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन नियमित रूप से कर रहे हैं।सभी शिक्षक शिक्षिकाएं विद्यालय का विकास कैसे हो इसके लिए अपनी-आप की राय भी देते हैं। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मंडल ने विद्यालय में पठन-पाठन कर रहे छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं के सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय में चार दिवारी बनाने की इच्छा रखते हैं। विद्यालय परिसर में मूत्रालय नए सिरे से बनाने की योजना बना रहे हैं। विद्यालय में बालक के लिए बने शौचालय में रनिंग वाटर की व्यवस्था नहीं हुई है। पुराने खिड़की, दरवाजा पिछले दिनों आए आंधी तूफान में टूट जाने के कारण इसे दुरुस्त करने की आवश्यकता महसूस कर रहे है। संगोष्ठी में शिक्षक मधुकर विश्वास, मिथलेश कुमार यादव, कुमारी प्रतिमा, न्यूटन कुमार, अरुण कुमार दास, कविता दास, मोहम्मद राजा अल्लाह, मोहम्मद जुबेर आलम, मधु पाठक आदि ने भाग लेकर अपना-अपना विचार प्रकट किया।

Previous post सात लीटर देशी शराब के साथ दो शराब विक्रेता गिरफ्तार
Next post वाहन जांच के दौरान 18 लीटर देशी शराब बरामद,बाईक जब्त
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial