आंगनबाड़ी के जब्त किए गए चावल को एसडीओ ने अपने निगरानी में किया वितरण ।
( मनोरंजन साहा)
गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित स्वेतम ने आंगनबाड़ी के जब्त किए गए चावल को महिला पर्यवेक्षिका के बीच वितरण किया । वितरण के समय प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि ओम शरण तथा महिला प्रवेशिका एवं आंगनबाड़ी सेविका मौजूद रही । ज्ञात हो की 2 जून को पांच ट्रैक्टर में लदे चावल कालाबाजारी के लिए पश्चिम बंगाल जा रहे थे बेलवा पंचायत के पास ग्रामीणों द्वारा पकड़ कर प्रखंड विकास पदाधिकारी के हवाले किया था l प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जब्त किए गए चावल को आबादपुर थाना के हवाले किया था । इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित स्वेतम ने कहां की गुरुवार को एफसीआई गोदाम से जब्त किए गए चावल को प्रखंड के सभी महिला पर्यवेक्षकों के बीच 1082 बोर चावल वितरण किया गया । प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि ओम शरण को अपने निगरानी में वितरण करने का निर्देश दिया गया था । उन्होंने बताया कि शांतिपूर्वक वातावरण में महिला पर्यवेक्षिका अपनी देखरेख में आंगनबाड़ी सेविका के बीच वितरण की गई है ।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
