November 6, 2026

तीव्र गति से स्कार्पियो ने मारी ठोकर चार वर्ष के बच्चे की हुई मौत।

Read Time:1 Minute, 42 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर थाना क्षेत्र के सिरणडा मोर के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर आर पार करने के क्रम में चार वर्षीय बच्ची को  स्कार्पियो के द्वारा ठोकर मारने से घटना स्थल पर हो गई हुई मौत प्राणपुर पुलिस के द्वारा किया जा रहा है कारवाई ।

प्राणपुर सिरणडा गांव निवासी पीड़ित परिवार के परिजनों के द्वारा बताया गया कि वृहस्पतिवार को अपराह्न तकरीबन पांच बजे अपने दादा के चाय दुकान सिरणडा मोर के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर सड़क आर पार करने के क्रम में कटिहार से लाभा की ओर तीव्र गति से जा रहे बी आर 11 पी ए,6551 नम्बर के स्कार्पियो के द्वारा ठोकर मारने से घटना स्थल पर जन्नती खातून उम्र चार वर्ष पिता मोहम्मद कुर्बान साकिन सिरणडा वार्ड संख्या दो थाना प्राणपुर जिला कटिहार निवासी कि मौत हो गई है, जिसे ग्रामीणों के प्रयास से प्राणपुर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कार्पियो को जप्त कर अग्रिम करवाई कि जा रही है सुचना प्रेषण तक मृतक बच्ची और स्कार्पियो प्राणपुर थाना में मौजूद थे।

Previous post ग्यारह वर्षीय बालक की नदी में डुबने से मौत,शव बरामद
Next post आंगनबाड़ी के जब्त किए गए चावल को एसडीओ ने अपने निगरानी में किया वितरण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial