सेमापुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की सतह जमीन पटरी की सतह पर रहने से यात्रियों को होती कठिनाई
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कटिहार बरौनी रेल खंड के मध्य कटिहार मंडल रेल प्रबंधन कार्यालय से महज 12 किलोमीटर दुरी पर महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन सेमापुर अवस्थित है। ऐसी कोई ट्रेन नहीं है। जो सेमापुर में किसी न किसी कारणवश ठहरती जरूर है। भले ही इसका समय सारणी के अनुसार ठराव हो या ना हो वैसे एक दर्जन से अधिक एक्सप्रेस ट्रेन के अलावे सवारी ट्रेन का नियमित रूप से समय सारणी के अनुसार ठहराव होता है। बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन में सवार भी होते हैं और उतरते भी लेकिन सेमापुर रेलवे स्टेशन पर दो प्लेटफार्म दोनों प्लेटफार्म की सतह जमीन पटरी की सतह पर है। जिसके कारण ट्रेन का पायदान काफी ऊंचा रहने के कारण यात्रियों को चढ़ाने एवं उतारने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।सेमापुर रेलवे स्टेशन में अधिकांश ट्रेन का ठहराव अल्प अवधि के लिए निश्चित है। इसलिए अल्प अवधि में ही यात्रियों को उतरना भी होता है और चढ़ने भी होता है। खासकर महिला यात्रियों को काफी कठिनाई होती है। वृद्ध और बच्चे को भी काफी कठिनाई से गुजरना पड़ता है। यात्री के पास समान और पारिवारिक सदस्य रहते हैं, तो वैसे यात्री को और भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।कभी कभी तो चढ़ने या उतरने में यात्री गिर जाते है। यह दृश्य प्रतिदिन प्रति ट्रेन में देखने को सेमापुर रेलवे स्टेशन पर मिलता है। देश के कई रेलवे स्टेशन का सौंदरीकरण हुआ, लेकिन सेमापुर रेलवे स्टेशन का सौन्दयीकरण नहीं होने से यात्रियों को विभिन्न प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अंग्रेज के जमाने के बने हुए स्टेशन भवन और अन्य भवन भी हैं। स्थानीय समाजसेवी एवं राजनीतिक दल के नेताओं ने कई बार यह मुद्दा उठाया लेकिन परिणाम ढाक के तीन पात साबित हुआ। बरारी प्रखंड के जदयू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षता प्रियंका कुमारी, कोषाध्यक्ष खुशबू कुमारी, समाजसेवी शिवेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि सेमापुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म का प्रतिशत जमीन की सतह पर बना है। जबकि प्लेटफार्म की ऊंचाई ट्रेन के प्रावधान की ऊंचाई के अनुसार बनने से यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने एवं उतारने में आसानी होगी। लेकिन रेल प्रशासन का ध्यान इस और कई बार आकर्षित करने का कार्य किया गया। लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई सकारात्मक कम नहीं उठाया गया है। महिला प्रकोष्ठ के बरारी प्रखंड के अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने रेल मंत्री एवं महाप्रबंधक डीआरएम से मांग किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सीमापुर रेलवे स्टेशन का सौंदरीकरण कार्य करना चाहिए ताकि सेमापुर रेलवे स्टेशन इस क्षेत्र के लिए गौरव का प्रतीक माना जाता है। सेमापुर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 200 से अधिक ट्रेन का आवाजाही होता है। राजस्व भी रेल प्रशासन को अच्छी होती है।
