November 6, 2026

भारत स्काउट और गाइड की जिला कार्यकारिणी की बैठक

Read Time:2 Minute, 26 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला कटिहार की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला मुख्यालय के प्रांगण में आयोजित की गई। सर्वप्रथम प्रार्थना से कार्यक्रम का शुरूआत किया गया। नवपदास्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी सह सभापति भारत स्काउट और गाइड जिला कटिहार, अमित कुमार के नवपदास्थापित पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया गया। जिला मुख्य आयुक्त दिनेश दुबे के द्वारा बैठक की अध्यक्षता की गई।जिला सचिव संजय कुमार के द्वारा कार्यकारिणी की बैठक की विषयों को लेकर सभी के समक्ष रखा गया और बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा बिंदु पर चर्चा बहुत ही विस्तार पूर्वक किया गया और सभी ने कटिहार जिला भारत स्काउट और गाइड की उन्नतियों के लिए अपना-अपना सुझाव रखा।जिला कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित जिला मुख्य आयुक्त दिनेश दुबे, जिला आयुक्त गाइड अर्चना राय, जिला सचिव संजय कुमार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त काशी प्रसाद चौहान ,जिला संगठन संगठन आयुक्त स्काउट रामबाबू ,जिला संगठन आयुक्त स्काउट रोहित कुमार जिला संगठन आयुक्त गाइड प्रियंका कुमारी, प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह, ग्रुप लीडर यूथ ग्रुप अमित कुमार, तिरंगा ग्रुप स्काउट मास्टर सूरज कुमार, राष्ट्रपति रोवर राजेश वर्मा,कब मास्टर ललन कुमार, बुलबुल लीडर,सायरा खातून और अन्य स्काउट गाइड कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट काशी प्रसाद चौहान के द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Previous post चार कांडों में जप्त 88. 375 लीटर विदेशी शराब का किया गया विनिष्टीकरण।
Next post सेमापुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की सतह जमीन पटरी की सतह पर रहने से यात्रियों को होती कठिनाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial