November 6, 2026

प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन चयनित छात्राओं को मेयर ने किया सम्मानित

Read Time:1 Minute, 37 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

ओएसिस कॉम्पिटेटिव स्कूल में आज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवोदय विद्यालय सैनिक स्कूल ओबीसी गर्ल्स स्कूल आदि में चयनित छात्राओं को मेयर उषा अग्रवाल ने सम्मानित किया और बच्चों को पुरस्कार स्वरूप बुके बुके मोमेंटो आदि देकर पुरस्कृत की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव मदनलाल मंडल, विकास चंद्र ठाकुर, अनवर हुसैन, प्रभात मिश्रा, महेंद्र झा, मनीष कुमार सिंह, पंकज कुमार यादव आदि ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया। विद्यालय के शिक्षक पवन झा ने कहा कि इस विद्यालय से हर वर्ष अनेक को छात्र अनेक क्षेत्रों में सफलता अर्जित किया है। इस कार्यक्रम में विद्यालय निदेशक ध्रुव चंद्र झा तथा किरण झा ने बच्चों को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। विद्यालय की शिक्षक अमित कुमार, मोना कुमारी, निवेदिता झा, सुश्री राखी कुमारी ने बच्चों को कलम देकर सम्मानित किया।

Previous post गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर पचास हजार श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
Next post सियालदह से जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन रंगापानी और नीजवाड़ी के बीच दुर्घटनाग्रस्त
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial