सियालदह से जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन रंगापानी और नीजवाड़ी के बीच दुर्घटनाग्रस्त

दुर्घटना में 8 मरे और 25 घायल ट्रेन मैनेजर आशीष डे एवं मालगाड़ी लोको पायलट अनिल कुमार की घटनास्थल पर मृत्यु ।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
सियालदह रेलवे स्टेशन से जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन रंगापानी और नीजवाड़ी के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रंगापानी रेलवे स्टेशन पर कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी थी। पीछे से आ रही मालगाड़ी ट्रेन ने टक्कर मार दी। जिसके कारण कंचनजंगा एक्सप्रेस की पीछे का तीन बोगी हवा में उछलते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मालगाड़ी का इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गई।इस दुर्घटना में आठ लोगों की करने की खबर मिली है तथा दो दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। जिसमें रेल प्रशासन ने पांच लोगों की मृत्यु होने की बात कही है। दार्जिलिंग जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राय ने कहा कि स्थिति काफी गंभीर है। कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में पांच लोगों की मृत्यु हुई है और 25 लोग घायल हुए हैं। घटना की खबर मिलते ही एनडीआरफ टीम, रेल पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू कार्य प्रारंभ कर दिया है। सोमवार की सुबह लगभग 8:55 बजे कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन रंगापानी रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। पीछे से तीव्र गति से मालगाड़ी आ रही थी। उसे रोकने के लिए सिग्नल दिया गया था, लेकिन ट्रेन चालक ने सिग्नल तोड़कर आगे बढ़ती रही। मालगाड़ी का इंजन कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। जिस कारण कंचनजंगा एक्सप्रेस की पीछे से तीन बोगी पटरी को छोड़ते हुए हवा में लहराते हुए दो बोगी जमीन पर गिरा और एक बोगी हवा में लहरता हुआ अटक गया। इस घटना की प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि बड़ी संख्या में यात्री की मृत्यु हुई है, लेकिन रेल प्रशासन अभी इस बारे में कुछ भी कहने से कतरा रही है। फिलहाल रेस्कू टीम घटनास्थल पहुंचकर मलबे को निकालने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें एनडीआरएफ,आर्मी, रेल पुलिस, बिहार, बंगाल के स्थानीय पुलिस रेस्क्यू करने में लगी हुई है। रेस्क्यू के क्रम में मालूम हुआ कि दो रेल कर्मी की घटनास्थल पर मौत हो गई है। एक रेल कर्मचारी जीवन और मौत के बीच अस्पताल में इलाज रत है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में ट्रेन मैनेजर आशीष डे एवं मालगाड़ी लोको पायलट अनिल कुमार की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई है। मालगाड़ी के सहायक लोको पायलट मोनू कुमार इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसे स्थानीय मेडिकल कॉलेज में इलाज हेतु भर्ती किया गया है। उ चिकित्सा के अनुसार उनकी स्थिति काफी दयनीय है। इसे प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर में रेफर करने की तैयारी चल रहा है। घटनास्थल पर आसपास के रहने वाले बड़ी संख्या में पहुंच गए हैं और रेस्क्यू टीम को सहयोग कर रहे हैं। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष जय वर्मा सिन्हा, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी दुख व्यक्त किया है। घटनास्थल पर चर्चा के अनुसार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव यहाँ आने वाले हैं। लेकिन समाचार प्रेषण तक नहीं पहुंच पाए हैं। इस घटना में रेल प्रशासन के द्वारा बहुत बड़ी चुक हुई है। अगर रेल प्रशासन के द्वारा अपने-अपने कर्तव्यों में सक्रियता बढ़ती जाती, प्रोटोकॉल का पालन किया जाता तो ऐसी भीषण घटना को रोक जा सकता था। मगर ऐसा क्यों नहीं हुआ? यह अनुसंधान का विषय है। घटनास्थल पर ट्रैक जाम रहने के कारण रेल प्रशासन ने 9 ट्रेन का रूट चेंज कर दिया गया है। डिप्टी सी ओ एम टी.के.भौमिक ने बताया कि ट्रेन संख्या 19602 एनजेपी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 20503 डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12423 डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 01666 अगरतला एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12377 सियालदह एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 0610 5 एनसीजे डिब्रूगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 20506 नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12424 नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 22301 हावड़ा एनजीपी बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रूट परिवर्तन कर दिया गया है।ताकि इस ट्रेन उपरोक्त ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री को परेशानी का सामना न करना पड़े। डीआरएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार घटना सूचना मिलते ही यात्रियों के लिए हेल्प के लिए मोबाइल नंबर जारी किया गया है। कटिहार इमरजेंसी हेल्प देश के 6287 801 805, कमर्शियल कंट्रोल कटिहार 900 204115 2 एवं 977144 1956 एनजेपी रेलवे स्टेशन इमरजेंसी हेल्प नंबर 6287 801 758,किशनगंज इमरजेंसी नंबर 754 202, समसी इमरजेंसी नंबर 0351326569 0, बारसोई इमरजेंसी नंबर 7541806358, दालकोला इमरजेंसी नंबर 170034228, अलवाबाड़ी इमरजेंसी नंबर एट 17003423 5 जारी किया गया है। इस नंबर पर यात्री के परिजन के बारे में वार्तालाप कर सभी प्रकार की जानकारी ले सकते हैं और सहयोग ले सकते हैं।
