November 6, 2026

कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना पर एन एफ रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन ने किया दुःख व्यक्त

Read Time:1 Minute, 17 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

एन एफ रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन कटिहार के मंडल सचिव रुपेश कुमार ने भारी दुख के साथ और इस दुर्घटना में मृतक ट्रेन मैनेजर आशीष दे एवं मालगाड़ी लोकों पायलट अनिल कुमार को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि इस भीषण दुर्घटना में रेल परिवार के साथ-साथ इम्प्लॉइज यूनियन को भी बहुत बड़ा नुक़सान हुआ है,जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती। इम्प्लॉइज यूनियन घटना स्थल एवं मेडिकल कॉलेज पहुँच कर घायलों को हर संभव राहत पहुँचाने में निरंतर लगी हुई है।मालगाड़ी के सहायक लोकों पायलट मोनू कुमार जो की इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं उनको भी इम्प्लॉइज यूनियन द्वारा हर संभव मदद पहुँचाया जा रहा है।सभी दुखद परिवार के साथ इम्प्लॉइज यूनियन हर विकट परिस्थिति में खड़ा उतरेगी।

Previous post सियालदह से जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन रंगापानी और नीजवाड़ी के बीच दुर्घटनाग्रस्त
Next post खड़ी ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल, कटिहार रेफर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial