November 6, 2026

अवैध खनन कर रहे लोडर सहित एक ट्रैक्टर जब्त 4.25 लाख की राजस्व वसूली

Read Time:1 Minute, 21 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के अधिकांश जगहों में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन व मिट्टी ढुलाई की सुचना ग्रामीणों द्वारा निंद ले रही विभागीय और स्थानीय अधिकारियों को दी जा रही थी।इसी आलोक में गशति पर निकली मनिहारी पुलिस की टीम ने दिलारपुर क्षेत्र में अवेध मिट्टी खनन और परिवहन करते एक लोडर (जेसीबी) और एक ट्रैक्टर को पकड़कर थाना ले आई। परंपरा का निर्वाह करते मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने संबंधित जिला खनन अधिकारी को सूचना दी। सूचना पाकर खनन अधिकारी नेहा कुमारी देर शाम मनिहारी थाना पहुंचकर कागजी कार्यवाही करते हुए लोडर और ट्रैक्टर को जब्त कर 4.25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया और थाना को सुरक्षित रखने हेतु जब्त वाहनों को सुपूर्द किया। खनन अधिकारी नेहा कुमारी ने कहा की इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Previous post कांग्रेस नेत्री मिनाक्षी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल का जन्मदिन मनाया
Next post पंचायत समिति सदस्य को पितृ शोक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial