November 6, 2026

कांग्रेस नेत्री मिनाक्षी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल का जन्मदिन मनाया

Read Time:2 Minute, 17 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के मनसाही स्थित मरंगी में जिले सहित अन्य प्रखंडों से जुटे कांग्रेसियों ने पार्टी की संगठन प्रभारी सह कांग्रेस नेत्री मिनाक्षी स्वेता के नेतृत्व में कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की उनके ५४वी जन्मदिन पर समारोह पूर्वक केक काटा।इस अवसर पर कांग्रेस के नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने देश के हालात पर अपने अपने विचार व्यक्त किए।हाल ही में हुए सम्पन्न आम चुनाव में कांग्रेस को राहुल गांधी के अथक प्रयास से नई उर्जा मिली और जिले से जनता ने कटिहार से तारिक अनवर को जिताकर लोकसभा भेजा। जिले में कांग्रेस के एक सांसद और दो विधायक रहने के बावजूद राहुल गांधी के जन्मदिन मना रही महिला कांग्रेस नेत्री को न सांसद और न विधायक ने पहुचकर हौसला अफजाई करने का प्रयास किया। यहां तक कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की फुर्सत नही मिली। यही समय है कि कांग्रेस के जिम्मेवार नेतृत्वकर्ता अपने सहयोगियों को उर्जा प्रदान करें नही तो वो दिन दूर नही जब फिर से कांग्रेस को अतिरिक्त ओक्सीजन की तलाश के लिए दर दर भटकना पड़े।इस अवसर पर कांग्रेस के संजय सिंह, शाहनवाज हुसैन, राजेश मिश्रा, खुर्शीद आलम, सौरव यादव, पंकज कुमार, गणेश पासवान सहित भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। समारोह की भव्यता से मिनाक्षी स्वेता के आगामी विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने की अटकलें लगाई जा रही है।

Previous post अधिवक्ता संघ ने अनुमंडल परिसर में धरना दिया
Next post अवैध खनन कर रहे लोडर सहित एक ट्रैक्टर जब्त 4.25 लाख की राजस्व वसूली
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial