November 6, 2026

मिट्टी खनन माफिया की अब खैर नहीं: मनिहारी पुलिस

Read Time:2 Minute, 6 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस ने लगातार दुसरे दिन शुक्रवार को मिट्टी खनन माफिया पर बड़ी कारवाई करते हुए थाना क्षेत्र के हरलाजोरी के पास अवैध ढंग से मिट्टी खनन कर रहे जेसीबी को धर दबोचा और इसकी सूचना जिला खनन पदाधिकारी को दे दी।खबर लिखे जाने तक जिले के खनन पदाधिकारी के आगमन नहीं हो पाया। सनद हो कि बुधवार को भी मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के सहयोग से दिलारपुर पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत गंगा किनारे से बालू मिट्टी की अवैध कटाई में लगी जेसीबी एवं ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर थाने ले आयी थी।खनन पदाधिकारी द्वारा जप्त वाहन से चार लाख पच्चीस हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया था।मनिहारी पुलिस की अवैध मिट्टी कटाई करनेवाले गिरोह के विरुद्ध की गयी कार्रवाई से माफिया तत्वों में हड़कंप है।हालांकि थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती पंचायत क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर से अवैध मिट्टी कटाई जारी है।सुचना के आधार पर मनिहारी थाना पहुंची निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेसीबी पर चार लाख, एवं ट्रैक्टर ट्राली पर पच्चीस हजार जुर्माना किया ।जल्द जुर्माना राशि सरकारी कोष में जमा करने को कहा। इस कार्रवाई में एसटीएफ, मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद के साथ एस आई गोतम कुमार और कई पुलिस बल मौजूद रहे।

Previous post पंचायत समिति सदस्य को पितृ शोक
Next post मनिहारी के गंगा तट पर योग शिविर का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial