May 26, 2026

मनिहारी के गंगा तट पर योग शिविर का आयोजन

Read Time:1 Minute, 26 Second

मनिहारी(रतन कुमार ओझा)

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गंगा समिति एवं नगर पंचायत मनिहारी के संयुक्त तत्वाधान में मनिहारी गंगा तट पर योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शारीरिक अनुदेशक (योग गुरु )संतोष चौधरी ने योग के विषय विशेष जानकारी दी।नोडल पदाधिकारी जिला गंगा समिति सह कार्यपालक पदाधिकारी डॉक्टर रणधीर लाल ने कहा कि योग चित ,शरीर को आत्मा व आत्मा को परमात्मा से जोड़ने की पद्धति है।योग के माध्यम से हम निरोगी काया लम्बी अवधि तक बनाये रखने में कामयाब हो सकते हैं। उन्होंने आमजन से योग को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की है। इस योग शिविर में नगर प्रबन्धक विशाल कुमार,पंकज यादव, कैलाश सिंह, स्वच्छता पदाधिकारी आरुष कुमार , सैलेश कुमार, मोo हाशिम , बंटी ,अनुज मण्डल,भवानी सिन्हा, कुमारी गुंजा, पूनम कुमारी, अरुणा देवी,करण मानस सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Previous post मिट्टी खनन माफिया की अब खैर नहीं: मनिहारी पुलिस
Next post 09 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का होगा अलग अलग रूट में परिचालन शुरू
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial