जदयू की महिला जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव बाढ़ प्रभावित इलाके का किया दौरा।
कदवा (प्रभात सिंह)
कटिहार कदवा रिमझिम बारिश के साथ-साथ मूसलाधार बारिश के कारण निचले इलाके में महानंदा नदी, रीगा नदी की जल स्तर बढ़ने से और नैपाल भीम नगर बैरेज के 56 फाटक का पानी का प्रभाव प्रखंड के विभिन्न पंचायत में बाढ़ का रूप ले लिया है। खेत में लगे धान एवं मखाना की फसल को बाढ़ ने बर्बाद कर दिया है। किसान की काफी लागत से की गई खेती बाढ़ ने अपने आगोश में ले ली है। साथ ही साथ निचले इलाके की ग्रामीण क्षेत्र मोहन ,बलिहारपुर, मंझेली, बिंनधाबारी, सिकोरना टोला, भोड़ा टोला ,पल्लबाड़ी गांव के लोगों के घरों में पानी घुसने का भय सताने लगी है। किसी-किसी गांव में तो पानी ने घरों में अपना डेरा जमा लिया है। इस विपदा के घड़ी में लोगों का दुख दर्द सुनने के लिए नाव के माध्यम से कटिहार जिला महिला अध्यक्ष एवं 17 नंबर जिला परिषद सदस्य श्रीमती आशा सुमन जी के साथ जदयू कटिहार जिला सचिव मोहम्मद अंजार आलम बाढ़ प्रीत इलाकों के लोगों से समस्या को लेकर कई मुद्दों सें अवगत हुए श्रीमती आशा सुमन ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस बाढ़ की विकट स्थिति हम आप लोगों के साथ हैं हर संकट से सामना करने के लिए हम सभी जदयू के नेता एवं कार्यकर्ता हमेशा खड़ी रहूंगी। और उन्होंने दूरभाष के माध्यम से बाढ़ नियंत्रण विभाग एवं कदवा के अंचल अधिकारी से बाढ़ ग्रस्त इलाके की जानकारी दी और कई जगह सरकारी नाव का भी व्यवस्था उनके द्वारा करवायी गयी। और उन्होंने कहा कि जल्द ही मवेशियों की दवा मवेशियों के लिए चारा के साथ-साथ लोगों के लिए सुख राशन प्लास्टिक और G.R राशि किसानों के लिए फसल क्षतिपूर्ति की मांग सरकार एवं जिला प्रशासन से करूंगी। इन सभी बातों को लेकर बाढ़ ग्रस्त इलाके के लोगों ने जदयू के नेताओं के लिए आभार प्रकट किया और इस विपदा की घड़ी में सरकार से उम्मीद जताई है।
More Stories
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
बारसोई अनुमंडल अनुश्रवण समिति की हुई बैठक में बिजली व खाद्य वितरण व्यवस्था पर हुई चर्चा
।50 रिक्त डीलर पदों पर पारदर्शी तरीके से होगी बहाली, 31 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि। मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)...
UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, उत्कृष्ट विद्यार्थियों व अभिभावकों को किया गया सम्मानित
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र के UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय...
पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आजजगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में होगा आयोजन, ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
डेस्क (हसनगंज) जगरनाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आज पंचायत भवन प्रांगण में विशेष ग्रामसभा का आयोजन...
